जमशेदपुर: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया कैलाश नगर दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, सप्तमी से नवमी तक बंटेगा महाभोग

Views: 0

जमशेदपुर: शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर जमशेदपुर के कैलाश नगर स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवं काली पूजा समिति के पूजा पंडाल का औपचारिक उद्घाटन शुक्रवार को भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभ शुभारंभ झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित कर किया।उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष ललेश सिंह ने की, जबकि मंच का सफल व कुशल संचालन सचिव अभिमन्यु सिंह चौहान ने किया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने ली मां दुर्गा की कृपा, कैलाश नगर में उमड़ा जनसैलाब

पंडाल का पट खुलते ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मां दुर्गा के चरणों में माथा टेककर संपूर्ण झारखंड वासियों की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।इस पावन अवसर पर कैलाश नगर वासियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में माताएं और बहनें उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों व गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से विजय प्रकाश सिंह, रामकिशोर मिश्रा, संजय सिंह, भूषण सिंह, भोला क्षेत्री,अशोक सिंह, प्रकाश सिंह, ओम प्रकाश सिंह, वीरेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र सिंह,शंकर सिंह, रोशन सिंह, टिंकू मिश्रा, शुभम मिश्रा और सुधीर सिंह शामिल थे।

सप्तमी, अष्टमी और नवमी को बंटेगा नि:शुल्क महाभोग

पूजा समिति के सचिव अभिमन्यु सिंह चौहान ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। नवरात्र की सप्तमी, अष्टमी और नवमी—तीनों दिन पूजा समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क महाभोग का वितरण किया जाएगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन

बच्चों की प्रतिभा को निखारने और धार्मिक उत्सव में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।समिति ने कैलाश नगर व आसपास के सभी श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर मां दुर्गा का दर्शन करने और महाभोग ग्रहण करने की अपील की है।

More From Author

टाटा कमिंस प्लांट में 18 अक्टूबर को भी होगा काम, कर्मचारियों को मिलेगा अतिरिक्त वेतन या कंपन्सेटरी ऑफ