जमशेदपुर में चोरों के निशाने पर मंदिर, मंदिर से दान पेटी चोरी

Views: 1

जमशेदपुर: शहर में चोरी की घटनाओं के बीच अब मंदिर भी चोरों के निशाने पर हैं। ताजा मामला परसुडीह थाना क्षेत्र के शंकरपुर स्थित गोबरा टोला का है, जहां बीती रात चोरों ने बजरंगबली मंदिर का ग्रिल तोड़कर दान पेटी चोरी कर ली। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

सुबह पूजा करने पहुंचे लोगों को मिली चोरी की जानकारी

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह जब श्रद्धालु मंदिर में पूजा करने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मंदिर का ग्रिल टूटा हुआ है और अंदर सामान बिखरा पड़ा है। जांच करने पर मंदिर की दान पेटी गायब मिली। इसके बाद चोरी की जानकारी सामने आई।बताया जा रहा है कि मंदिर की दान पेटी करीब एक साल से नहीं खोली गई थी। ऐसे में उसमें कितनी राशि थी, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

दुर्गा पूजा के दौरान पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने के बीच मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। स्थानीय लोग चाहते हैं कि मामले की जांच कर चोरों की पहचान की जाए और मंदिरों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।फिलहाल चोरी गई दान पेटी और उसमें मौजूद राशि के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

More From Author

जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार, 80 पुड़िया बरामद

दुर्गा पूजा की सुरक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, सीसीआर में पुलिसकर्मियों को दी गई ब्रीफिंग