Views: 3
रामगढ़: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने नेमरा स्थित पैतृक आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की धर्मपत्नी स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
रूपी सोरेन के सादगीपूर्ण व्यक्तित्व को किया याद
कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि रूपी सोरेन का व्यक्तित्व सादगी, ममता और आत्मीयता से परिपूर्ण था। उनका जीवन झारखंड की सामाजिक और पारिवारिक परंपराओं से गहराई से जुड़ा रहा।उन्होंने कहा कि रूपी सोरेन के निधन से सोरेन परिवार के साथ-साथ राज्य के लोगों को भी गहरा दुख पहुंचा है। इस अवसर पर उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
‘गुरुमाता की स्मृतियां सदैव प्रेरणा देती रहेंगी’
कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि गुरुमाता रूपी सोरेन की स्मृतियां और उनके जीवन से जुड़े मूल्य सदैव लोगों के बीच प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।उन्होंने दिवंगत रूपी सोरेन को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अंतिम जोहार कहा।
