Views: 2
जमशेदपुर: दुर्गा पूजा और विसर्जन के दौरान शहर में कथित तौर पर बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उलीडीह थाना पुलिस ने मानगो के मुर्गा मैदान के पास कार्रवाई करते हुए दोनों को हथियार के साथ पकड़ा। पुलिस की इस कार्रवाई से संभावित वारदात को समय रहते रोक लिया गए जिस से बड़ी वारदात होने से बच गई।
राहुल बच्चा की हत्या का बदला लेने की थी योजना
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपी राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा की हत्या का बदला लेने के इरादे से इलाके में घूम रहे थे। पुलिस को उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद उलीडीह थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
सिटी एसपी ने प्रेस वार्ता में किया खुलासा
मामले का खुलासा सिटी एसपी ललित कुमार मीणा ने प्रेस वार्ता के दौरान किया। उन्होंने बताया कि पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से संभावित आपराधिक घटना को रोकने में सफलता मिली है।पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही, मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित साजिश की जानकारी जुटाई जा रही है।
