एसआईआर सूची में कथित गड़बड़ी के विरोध में सीपीआई का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

Views: 0

जमशेदपुर: एसआईआर सूची में कथित अनियमितताओं और गरीबों के नाम काटे जाने के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की लोकल काउंसिल की ओर से गोविंदपुर के चांदनी चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर आक्रोश जताया और सूची तैयार करने की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।प्रदर्शन कर रहे सीपीआई नेताओं ने आरोप लगाया कि एसआईआर सूची तैयार करने की प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हो रही हैं। उनके अनुसार, इसके कारण गरीबों, मजदूरों और रोजाना मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाने वाले लोगों के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं। पार्टी नेताओं का कहना था कि ऐसी कथित गड़बड़ियों से आम लोगों को परेशानी हो रही है और पात्र लोगों के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं।

एसआईआर सूची वापस लेने की मांग

सीपीआई लोकल काउंसिल ने एसआईआर सूची को तत्काल वापस लेने और गणेश कुमार से इस्तीफा देने की मांग की। पार्टी नेताओं ने कहा कि सूची तैयार करने की प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए, ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम गलत तरीके से नहीं हटाया जाए।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और सूची में कथित अनियमितताओं पर नाराजगी जताई।इस मौके पर सीपीआई लोकल काउंसिल के सचिव सतेंदर कुमार, सह सचिव रामजीवन कामत, गोविंदपुर शाखा सचिव श्रवण कुमार, सह सचिव मणिकांत, जिला सचिव जय शंकर प्रसाद, रामबालक सिंह समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More From Author

चाईबासा: पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर घर में दफनाने का आरोपी पति गया जेल