Views: 1
सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत मिरूडीह बाजार में रविवार देर रात एक युवती पर अज्ञात हमलावर ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस ने घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया
जानकारी के अनुसार, युवती पर हमले की सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लहूलुहान अवस्था में मिली युवती को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।समाचार लिखे जाने तक युवती की पहचान नहीं हो सकी थी। घटना के बाद पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी हुई है।
हमलावर की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हमले के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल हमलावर की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर जांच जारी है।मिरूडीह बाजार जैसे व्यस्त इलाके में युवती पर हुए इस हमले से स्थानीय लोगों में चिंता है। हालांकि, घटना के कारणों को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
