
सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले में गुरुवार की सुबह एक दुखद घटना सामने आई, जब डायल-112 में पदस्थापित आरक्षी ताजुद्दीन मियां (45 वर्ष) का तबियत बिगड़ने से निधन हो गया। यह घटना गुरुवार सुबह करीब 4 बजे हुई।
ड्यूटी खत्म कर लौटे थे मकान
मिली जानकारी के अनुसार, ताजुद्दीन मियां बोकारो जिले के वैधमारा, आगरडीह गांव के निवासी थे और सरायकेला के राजबांध स्थित एक किराए के मकान में रहते थे। बुधवार को उन्होंने दिन की ड्यूटी पूरी की और शाम को ड्यूटी खत्म कर अपने किराए के मकान लौट आए।रात में अचानक उनकी तबियत बिगड़ने लगी। गुरुवार की सुबह करीब 4 बजे वे अचेत हो गए। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित
पुलिस और परिजन उन्हें तत्काल सदर अस्पताल सरायकेला लेकर पहुंचे, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।प्रारंभिक जानकारी और लक्षणों के आधार पर हार्ट अटैक आने से ही उनकी मौत होने की संभावना जताई जा रही है।ताजुद्दीन मियां के निधन की खबर से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
