भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह के भाई निर्भय सिंह का निधन, टीएमएच में ली अंतिम सांस

Views: 0

जमशेदपुर: भाजपा के कद्दावर नेता और प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह के जुड़वां भाई निर्भय सिंह का शुक्रवार दोपहर टाटा मुख्य अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, शुभचिंतकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

अचानक बिगड़ी तबीयत, दिल का दौरा पड़ने की बात आई सामने

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अचानक निर्भय सिंह की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद दिल का दौरा पड़ने की बात कही।

कैथ लैब में चला इलाज, दोपहर 2 बजे घोषित किए गए मृत

स्वास्थ्य स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें अस्पताल की कैथ लैब में शिफ्ट किया गया। यहां वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज शुरू किया गया। हालांकि, चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

काशीडीह के रहने वाले थे निर्भय सिंह

निर्भय सिंह जमशेदपुर के साकची स्थित काशीडीह के निवासी थे। भाजपा से जुड़े रहने के साथ-साथ वे विभिन्न सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते थे। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक का माहौल है।उनके असामयिक निधन से परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है। वहीं, भाजपा नेता अभय सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

More From Author

जमशेदपुर में पलाश दीपावली मेले का शुभारंभ, महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिला बाजार