चाकुलिया में दिल दहला देने वाली घटना: कलयुगी बेटे ने धारदार हथियार से 77 वर्षीया माँ की हत्या की, सुबह थाने में किया सरेंडर

Spread the love

चाकुलिया। चाकुलिया थाना क्षेत्र के जीरापाड़ा गांव के राणा टोला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक कलयुगी बेटे जब्बर सिंह ने अपनी 77 वर्षीया माँ सुधा बाला देवी की धारदार हथियार से घर में ही निर्मम हत्या कर दी। यह घटना विगत रात की बताई जा रही है।

खटिया पर मिली रक्त रंजित लाश

गुरुवार की सुबह जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो सुधा बाला देवी की रक्त रंजित लाश घर में खटिया पर पड़ी थी। घटना के वक्त घर में केवल जब्बर सिंह और उसकी माँ थीं, जबकि आरोपी का पुत्र मंगल सिंह अपनी ससुराल गया हुआ था।हत्या का कारण किसी बात को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। प्रारंभिक जाँच में पारिवारिक विवाद के चलते यह जघन्य कृत्य किए जाने की आशंका है।

आरोपी ने खुद किया थाना में सरेंडर

माँ की हत्या करने के बाद आरोपी जब्बर सिंह ने भागने के बजाय गुरुवार की सुबह चाकुलिया थाना पहुंचकर अपना अपराध कबूल करते हुए सरेंडर कर दिया।आरोपी के सरेंडर की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने लाश का पंचनामा तैयार कर उसे अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

धारदार हथियार की तलाश जारी

हत्या के आरोपी जब्बर सिंह ने धारदार हथियार को कहीं फेंक दिया है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार को बरामद करने की कोशिश में जुटी है।इधर, मृतका के घर के पास ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई है। पुलिस फिलहाल आरोपी के पुत्र मंगल सिंह से पूछताछ कर घटना और पारिवारिक विवाद के कारणों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर रही है।

More From Author

मनोहरपुर में सोहराय पर्व के दौरान जघन्य वारदात: छोटे भाई ने बड़े भाई को पत्थर से कुचल कर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

आदित्यपुर: दिंदली बस्ती में असामाजिक तत्वों का आतंक, विरोध करने पर परिवार के घर और दुकान पर हमला; दहशत में पीड़ित परिवार ने मांगी सुरक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.