Views: 5
जमशेदपुर: लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर जुगसलाई नया बाजार में छठव्रतियों की सुविधा के लिए नि:शुल्क गेहूं और चावल की पिसाई की व्यवस्था की गई है। भाजपा नेता सह वार्ड पार्षद की पहल पर आटा चक्की संचालक सत्यनारायण अग्रवाल उर्फ मुन्ना द्वारा यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।सत्यनारायण अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार से अब तक 100 से अधिक छठव्रतियों के गेहूं और चावल की पिसाई की जा चुकी है। हर वर्ष छठ के अवसर पर दो दिनों तक नि:शुल्क पिसाई की व्यवस्था की जाती है, ताकि व्रतियों को पूजा की तैयारियों में सहूलियत मिल सके।
शनिवार देर रात तक मिलेगी नि:शुल्क पिसाई की सुविधा
आटा चक्की संचालक ने बताया कि शनिवार देर रात तक छठव्रतियों के लिए नि:शुल्क गेहूं और चावल पिसाई की सुविधा जारी रहेगी। इस पहल से छठ पूजा के लिए प्रसाद तैयार करने वाले व्रतियों को मदद मिल रही है।बताया जाता है कि जुगसलाई नया बाजार के अलावा शहर के अन्य क्षेत्रों में भी कई आटा चक्की संचालक छठव्रतियों को नि:शुल्क गेहूं और चावल पिसाई की सुविधा दे रहे हैं।
