जमशेदपुर में 201 छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण, डॉ. अनीता शर्मा ने भी बढ़ाया सहयोग का हाथ

Views: 4

जमशेदपुर: लोकआस्था के महापर्व छठ के अवसर पर ब्रह्मर्षि विकास मंच की ओर से 201 छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया। शुक्रवार को नहाय-खाय के अवसर पर बागबेड़ा स्थित श्री कृष्ण मेमोरियल संघ में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका डॉ. अनीता शर्मा ने अन्य महिलाओं के साथ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री और फल वितरित किए।कार्यक्रम का आयोजन मंच के केंद्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान छठव्रतियों को सूप, नारियल, लौकी सहित अन्य पूजन सामग्री देकर पर्व की तैयारियों में सहयोग किया गया।

नहाय-खाय पर छठव्रतियों को दी गई पूजन सामग्री

ब्रह्मर्षि विकास मंच की इस पहल के तहत कुल 201 व्रतियों को पूजन सामग्री उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और छठव्रतियों के बीच सामग्री एवं फल का वितरण किया।इस अवसर पर सतीश कुमार, विनोद सिंह, शशि कुमार, शिशिर कुमार, संतोष ठाकुर, जितेंद्र कुमार, भाजपा घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार, मुखिया राजकुमार गोड, अरविंद पांडेय, अभिषेक उपाध्याय, संजय कुमार, अजय कुमार, चंदन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

More From Author

छठव्रतियों के लिए जुगसलाई नया बाजार में नि:शुल्क गेहूं और चावल की पिसाई, 100 से अधिक लोगों को मिली सुविधा

कुणाल षाड़ंगी ने टाटा स्टील के एमडी टी. वी. नरेंद्रन से की मुलाकात, जमशेदपुर के विकास से जुड़े कई मुद्दे उठाए