Views: 2
जमशेदपुर: लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ के अवसर पर श्री राम यूथ क्लब, जमशेदपुर ने सेवा और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की। क्लब की ओर से करनडीह स्थित शिव मंदिर प्रांगण में छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के बीच निःशुल्क सूप, फल और पूजन सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान कुल 251 सूप के साथ आवश्यक पूजा सामग्री वितरित की गई।
सात वर्षों से जारी है सेवा की परंपरा
श्री राम यूथ क्लब की ओर से पिछले सात वर्षों से लगातार छठ महापर्व के अवसर पर यह सेवा कार्य किया जा रहा है। क्लब के सदस्यों ने पूरे उत्साह, समर्पण और सेवाभाव के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। क्लब का उद्देश्य छठ व्रतियों को पूजा की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है।
क्लब के सदस्यों ने निभाई अहम भूमिका
कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के प्रमुख सदस्यों गुलशन सोनकर, मनोज वाजपेयी, सुजय कर, मोहित निषाद, सुमित शर्मा, चिंटू, सुशील, राजकुमार, प्रदीप मुखर्जी, सोनू सोनकर और सन्नी शर्मा समेत अन्य सक्रिय सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
छठी मैया से सुख-समृद्धि की कामना
कार्यक्रम के समापन पर क्लब के सदस्यों ने छठी मैया और भगवान भास्कर से सभी व्रतियों, श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। सदस्यों ने प्रार्थना की कि सभी पर छठी मैया की कृपा सदैव बनी रहे।
