Views: 42
जमशेदपुर: बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के संस्थापक और मानगो निवासी पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने अपनी पत्नी के साथ छठ महापर्व का व्रत किया। तीन दिनों तक चलने वाले इस कठिन पर्व के दौरान उपवास रखने के बावजूद उन्होंने अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ पारिवारिक दायित्वों का भी निर्वहन किया। विकास सिंह ने छठ की तैयारियों में पत्नी का हाथ बंटाया और उनके साथ मिलकर पारंपरिक प्रसाद ठेकुआ भी बनाया।
छठ की तैयारियों में पत्नी का किया सहयोग
छठ महापर्व के दौरान विकास सिंह अपनी पत्नी के साथ पूजा की तैयारियों में जुटे रहे। उन्होंने ठेकुआ बनाने में सहयोग कर परिवार के साथ पर्व की परंपराओं को निभाया। उनका यह प्रयास पारिवारिक सहभागिता और छठ के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
छठी मैया की भक्ति से मिलती है शक्ति: विकास सिंह
विकास सिंह ने कहा कि छठी मैया की महिमा अपरंपार है। जो व्यक्ति सच्चे मन से उनकी भक्ति में लीन हो जाता है, उसे भूख-प्यास का अहसास भी नहीं होता। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व आस्था, समर्पण और अनुशासन का प्रतीक है।
