गम्हरिया: एसआईआर को लेकर प्रशासन की पहल, गम्हरिया में ऑन द स्पॉट निर्गत किया जा रहे जाति और आवासीय प्रमाण पत्र

Views: 1

गम्हरिया: जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान मतदाताओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने विशेष पहल की है। गम्हरिया अंचल कार्यालय परिसर में दो दिवसीय विशेष शिविर लगाया गया है, जहां मतदाताओं को मौके पर ही जाति और आवासीय प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य एसआईआर प्रक्रिया के दौरान प्रमाण पत्रों की कमी से जूझ रहे लोगों को राहत देना है।

उपायुक्त के निर्देश पर लगाया गया विशेष शिविर

गम्हरिया के अंचल निरीक्षक बलवंत सिंह ने बताया कि उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर दो दिनों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान कई मतदाताओं से जाति और आवासीय प्रमाण पत्र मांगे जा रहे हैं, लेकिन कुछ लोगों के पास ये दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं।ऐसे मतदाताओं को होने वाली परेशानी को देखते हुए अंचल कार्यालय परिसर में ऑन द स्पॉट प्रमाण पत्र जारी करने की व्यवस्था की गई है। इससे लोगों को प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

अब तक करीब 50 लोगों को मिला लाभ

अंचल निरीक्षक बलवंत सिंह से बातचीत के दौरान खबर लिखे जाने तक करीब 50 लोग इस शिविर का लाभ उठा चुके थे। इन लोगों को मौके पर ही जाति और आवासीय प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके थे।प्रशासन की इस पहल से एसआईआर प्रक्रिया के दौरान जरूरी दस्तावेज जुटाने में मतदाताओं को सुविधा मिल रही है।

More From Author

रांची: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का एक और मौका, 18 नवंबर को रांची के सभी बूथों पर लगेगा विशेष कैंप

जमशेदपुर में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 10 चोरी की स्प्लेंडर बरामद