जमशेदपुर में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 10 चोरी की स्प्लेंडर बरामद

Views: 2

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जादूगोड़ा और धालभूमगढ़ थाना पुलिस की संयुक्त विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के कब्जे से चोरी की 10 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इस मामले में छह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिनमें पांच विधि-विरुद्ध किशोर शामिल हैं।

एसएसपी के निर्देश पर चलाया गया विशेष अभियान

वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब के निर्देश पर जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने और इसमें शामिल अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था।इसी क्रम में जादूगोड़ा और धालभूमगढ़ थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सघन छापेमारी और वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को मोटरसाइकिल चोरी में सक्रिय गिरोह के बारे में जानकारी मिली।

गिरोह के पास से 10 स्प्लेंडर बाइक बरामद

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह से जुड़ी चोरी की कुल 10 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कीं। मामले में छह युवकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें पांच विधि-विरुद्ध किशोर शामिल हैं।

गिरोह के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

मामले में गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब गिरोह के नेटवर्क और चोरी की अन्य घटनाओं में इसकी संभावित संलिप्तता की जांच कर रही है।

More From Author

गम्हरिया: एसआईआर को लेकर प्रशासन की पहल, गम्हरिया में ऑन द स्पॉट निर्गत किया जा रहे जाति और आवासीय प्रमाण पत्र

जमशेदपुर: 21 नवंबर को होगा कोल्हान स्तरीय पत्रकार सम्मेलन, प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर करेगा पत्रकारों को सम्मानित