जमशेदपुर में 20 नवंबर से ईएनटी विशेषज्ञों का राष्ट्रीय सम्मेलन, लाइव दिखाई जाएगी जटिल सर्जरी

Views: 5

जमशेदपुर। बिहार एंड झारखंड एसोसिएशन ऑफ ओटोलैरिंगोलॉजिस्ट ऑफ इंडिया चैप्टर का 50वां स्वर्ण जयंती सम्मेलन 20 से 22 नवंबर तक जमशेदपुर में आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस चिकित्सा सम्मेलन में देशभर के जाने-माने ईएनटी (कान, नाक एवं गला) विशेषज्ञ और सर्जन शामिल होंगे। सम्मेलन में चिकित्सा क्षेत्र की नई तकनीकों, आधुनिक सर्जरी और उपचार की नवीनतम पद्धतियों पर चर्चा की जाएगी।

चेन्नई और बेंगलुरु की जटिल सर्जरी का होगा लाइव प्रसारण

सम्मेलन का मुख्य आकर्षण चेन्नई और बेंगलुरु में होने वाली जटिल सर्जरी का सीधा प्रसारण होगा। चेन्नई के प्रसिद्ध सर्जन डॉ. रवि रामलिंगम और बेंगलुरु के डॉ. दीपक हल्दीपुर द्वारा की जाने वाली सर्जरी को लाइव दिखाया जाएगा।इसके माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे चिकित्सकों को आधुनिक सर्जिकल तकनीकों और उपचार की बारीकियों को समझने का अवसर मिलेगा। विशेषज्ञों को जटिल सर्जरी की प्रक्रिया और नवीनतम चिकित्सा पद्धतियों से रूबरू कराया जाएगा।

युवा ईएनटी चिकित्सकों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मौका

सम्मेलन में युवा ईएनटी चिकित्सकों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष वैज्ञानिक सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में साइंटिफिक पेपर और प्रतियोगी पेपर प्रस्तुतियों के माध्यम से युवा डॉक्टर अपने शोध और चिकित्सा संबंधी उपलब्धियों को प्रस्तुत करेंगे।उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा। सम्मेलन का उद्देश्य चिकित्सा ज्ञान के आदान-प्रदान के साथ युवा विशेषज्ञों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना भी है।

More From Author

सरायकेला-खरसावां में 941 आवासों का निर्माण पूरा, गृह प्रवेश सप्ताह के तहत लाभुकों को मिलेगा सम्मान

आदित्यपुर हत्याकांड का खुलासा: पुराने विवाद में दोस्त की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार