जमशेदपुर पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अर्जुन मुंडा की दिवंगत मां सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

Views: 4

जमशेदपुर: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पर पहुंचकर उनकी दिवंगत माता सायरा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त अर्जुन मुंडा से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और अपनी संवेदना प्रकट की।इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कामना की है। उन्होंने कहा, “राजनीति अपनी जगह है। सामाजिकता के नाते यह हमारा नैतिक दायित्व है।”

लोकसभा के विशेष सत्र पर प्रतिक्रिया देने से किया परहेज

लोकसभा में विशेष सत्र बुलाए जाने से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले सत्र होने दीजिए। उसमें जो बातें सामने आएंगी, उन पर विचार करने के बाद ही प्रतिक्रिया दी जाएगी।मुख्यमंत्री के जमशेदपुर दौरे को लेकर इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

More From Author

सर्दी की दस्तक के साथ गांवों में सजी गुड़ की भट्ठियां, चार महीने में 8 करोड़ के कारोबार की उम्मीद

जमशेदपुर:बारीडीह हाई स्कूल में कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों की हुई फाइलेरिया जांच