जमशेदपुर:बारीडीह हाई स्कूल में कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों की हुई फाइलेरिया जांच

Views: 5

जमशेदपुर: जिला मलेरिया पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार शुक्रवार को बारीडीह हाई स्कूल परिसर में कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों के लिए माइक्रो फाइलेरिया (हाथीपांव) जांच कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दोनों कक्षाओं के सभी विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की गई।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा करना और फाइलेरिया जैसी बीमारी की समय रहते पहचान सुनिश्चित करना था। स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार विद्यालय परिसर में ही जांच की व्यवस्था की गई, ताकि विद्यार्थियों को सुविधा मिल सके।

अभिभावकों से सहयोग की अपील

विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम में सहयोग करने और अपने बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। विद्यालय की ओर से कहा गया कि बच्चों का स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है।विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस तरह के स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ स्वस्थ समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

More From Author

जमशेदपुर पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अर्जुन मुंडा की दिवंगत मां सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर में 28-29 नवंबर को सजेगा ‘शॉर्ट्स 2026’, 16 लघु फिल्मों का होगा प्रदर्शन