जमशेदपुर: मनीफिट में 19 और 20 दिसंबर को मनेगा श्री गुरु तेग बहादुर जी का 351वां शहीदी दिवस, 76वां महान कथा-कीर्तन दरबार होगा आयोजित

Views: 0

जमशेदपुर: सिख नौजवान सभा, मनीफिट की ओर से हिंद की चादर धन-धन श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी और उनके साथ शहीद हुए भाई मती दास जी, भाई सती दास जी एवं भाई दयाला जी का 351वां शहीदी दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर 19 और 20 दिसंबर 2026 को मनीफिट स्थित डीवीसी ग्राउंड में 76वें महान कथा एवं कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा।श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन छत्रछाया में आयोजित इस धार्मिक समागम में शनिवार और रविवार को सुबह एवं शाम दोनों समय कथा-कीर्तन होगा। आयोजकों के अनुसार, विभिन्न रागी जत्थे और प्रचारक संगत को गुरबाणी कीर्तन एवं कथा से निहाल करेंगे।

पंजाब और टाटानगर के रागी जत्थे करेंगे शिरकत

दो दिवसीय समागम में शामिल होने वाले प्रमुख रागी जत्थों एवं प्रचारकों में भाई सतनाम सिंह ललु घुमन वाली जत्था, भाई जग सिंह कचा चावक, माई कुलविंदर सिंह खरड़ वाले, पंजाब तथा भाई हरमीत सिंह टाटानगर वाले शामिल हैं।

अखंड पाठ और अटूट लंगर की व्यवस्था

कार्यक्रम के तहत गुरुद्वारा साहिब, मनीफिट में श्री अखंड पाठ साहिब के आरंभ और समाप्ति का कार्यक्रम भी रखा गया है। वहीं, 19 और 20 दिसंबर को दोनों दिन सुबह और शाम संगत के लिए गुरु का अटूट लंगर बरताया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि संगत की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।सिख नौजवान सभा, मनीफिट ने गुरु प्यारी साध संगत से परिवार सहित समागम में शामिल होकर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

More From Author

जमशेदपुर में 28-29 नवंबर को सजेगा ‘शॉर्ट्स 2026’, 16 लघु फिल्मों का होगा प्रदर्शन