सरायकेला में छठ महापर्व की तैयारी तेज: एसपी और एसडीओ ने घाटों का किया निरीक्षण, कुदरशाही व जगन्नाथ घाट पर विशेष फोकस

Spread the love

सरायकेला। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस और प्रशासन ने अपनी तैयारियाँ तेज कर दी हैं। शनिवार को पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत और प्रभारी एसडीओ निवेदिता नियती ने सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।इस दौरान उनके साथ सरायकेला नगर पंचायत के प्रशासक समीर बोदरा, सिटी मैनेजर सुमित सुमन, महेश जारिका, कनीय अभियंता विक्की गोप, सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार, और नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी सहित कई अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद थे। टीम ने घाटों की साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत समीक्षा की।

युद्धस्तर पर पूरी होंगी तैयारियां: एसपी

एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने निरीक्षण के बाद मीडिया को बताया कि छठ पर्व से पहले सारी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के कर्मियों को युद्ध स्तर पर काम करने का निर्देश दिया है।एसपी ने आश्वासन दिया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। आस्था एवं सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।

पूर्व उपाध्यक्ष ने प्रशासनिक तैयारी पर जताई संतुष्टि

नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने प्रशासनिक तैयारियों पर संतुष्टि जताई और कहा कि वह और उनकी पूरी टीम दिन-रात व्रतियों की सेवा में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी होने नहीं दी जाएगी।मनोज कुमार चौधरी ने आम नगरवासियों से भी अपील करते हुए कहा कि किसी प्रकार की भी समस्या या परेशानी होने पर वे उनसे संपर्क करें, उनकी हर समस्या का समाधान कराया जाएगा।

प्रमुख घाटों पर भारी भीड़ की संभावना

सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के दो प्रमुख घाटों कुदरशाही नदी घाट और जगन्नाथ घाट पर हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ पर्व करने पहुंचते हैं। इस साल भी भारी पैमाने पर श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन अपनी तैयारी पूरी मुश्तैदी से कर रहा है।

More From Author

जमशेदपुर: पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने नहाय-खाय पर किया फल वितरण; विधायक सरयू राय भी हुए शामिल

जमशेदपुर: 40 वर्षों से जारी परंपरा, बागबेड़ा महानगर विकास समिति ने सैकड़ों छठ व्रतियों को निःशुल्क सूप, फल और लौकी वितरित की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.