जमशेदपुर: ‘यात्रा’ संस्था ने नहाय-खाय पर की सेवा की शुरुआत, बारीडीह गोलचक्कर पर 300 जरूरतमंद परिवारों में बांटा सूप और छठ पूजा सामग्री

Spread the love

जमशेदपुर।लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के प्रथम अनुष्ठान नहाय-खाय के पावन अवसर पर, सामाजिक संस्था *यात्रा’ (एक नई जीवन की शुरुआत) परिवार ने सेवा की मिसाल पेश की है। संस्था के तत्वावधान में शनिवार को बारीडीह गोलचक्कर के समीप 300 जरूरतमंद परिवारों के बीच सूप, छठ पूजा की सामग्री और साड़ी का निःशुल्क वितरण किया गया।

प्रमुख हस्तियां रहे उपस्थित

इस पुनीत कार्यक्रम में शहर की कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं, जिनमें मुख्य रूप से श्री दिनेश कुमार, श्री अमरजीत सिंह राजा, श्री चन्द्रगुप्त सिंह, श्रीमती चंदा सिंह, और श्रीमती रीता शर्मा शामिल थीं। इन सभी अतिथियों ने संस्था के इस सामाजिक कार्य की सराहना की।

असहायों को मिली बड़ी राहत

संस्था ने विशेष रूप से ऐसे जरूरतमंद परिवारों को सामग्री वितरित की जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और छठ महापर्व की सामग्री जुटाने में असमर्थ थे। छठ पूजा में सूप और साड़ी का विशेष महत्व होता है, ऐसे में संस्था के इस प्रयास से 300 व्रतियों को बड़ी राहत मिली है।

इन सदस्यों ने दिया योगदान

इस कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने में संस्था के कई सदस्यों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इनमें प्रमुख रूप से संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रीना सिंह, श्रीमती रेखा सिंह, श्रीमती सबिता देवी, श्रीमती रिंकी अग्रहरी, श्रीमती रेणु देवी, सुश्री नंदिनी सामंत, श्री समरजीत सिंह, श्री प्रदीप मिश्रा, श्री जगतार सिंह गिल समेत संस्था के कई अन्य सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे।संस्था ‘यात्रा’ का यह प्रयास छठ महापर्व के दौरान सामाजिक समरसता और सहयोग की भावना को मजबूती प्रदान करता है।

More From Author

जमशेदपुर: छठ महापर्व पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद, सिटी एसपी ने बाइक पेट्रोलिंग टीम को किया रवाना

जमशेदपुर: गुरु ब्रह्मानंद शास्त्री की 98वीं जयंती पर ब्रह्मानंद भवन में 25 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह संपन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.