
जमशेदपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर, रविवार को सामाजिक सेवा संस्था ‘महाकाल सर्विस सेवा’ की ओर से एक सराहनीय पहल की गई। बिष्टुपुर स्थित गोलचक्कर के पास संस्था ने निशुल्क सूप वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु, व्रती महिलाएं और स्थानीय लोग उपस्थित हुए। संस्था के सदस्यों ने पूर्ण श्रद्धा और सेवा भाव के साथ सभी छठ व्रतियों के बीच सूप, दौरा और अन्य पूजन सामग्री का वितरण किया।
छठ मइया की पूजा-अर्चना के बाद हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से भगवान सूर्य और छठ मइया की पूजा-अर्चना कर किया गया, जिसके बाद वितरण कार्य शुरू हुआ।संस्था के सदस्यों ने बताया कि यह कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाकाल सर्विस सेवा की टीम ने छठ व्रतियों की सुविधा के लिए यह पहल की है। हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी जरूरतमंद व्रती को पूजन सामग्री के अभाव में कठिनाई न हो।संस्था की इस पहल से छठ महापर्व के माहौल में सेवा और सहयोग की भावना और मजबूत हुई है, जिससे व्रतियों को सुविधा मिली है।
