जमशेदपुर: लोक आस्था के महापर्व छठ पर भाजयुमो की पहल, कीताडीह में 1000 जरूरतमंद व्रतियों के बीच निःशुल्क सूप और फल का वितरण

Spread the love

जमशेदपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर, भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने सामाजिक सेवा का परिचय दिया है। रविवार को कीताडीह गोरी मंदिर प्रांगण में भाजयुमो की ओर से जरूरतमंद व्रतधारियों के बीच फलों से भरे सूप का निःशुल्क वितरण किया गया। इस पहल से जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

आर्थिक तंगी से कोई वंचित न रहे: भाजयुमो

इस सेवा कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो के जिला अध्यक्ष नीतीश कुमार कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छठ पूजा लोक आस्था और सूर्य उपासना का सबसे बड़ा पर्व है।उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इस पर्व में कोई भी परिवार आर्थिक तंगी के कारण पूजा करने से वंचित न रहे, इसी उद्देश्य से हर साल की तरह इस वर्ष भी भाजयुमो की ओर से सूप वितरण का आयोजन किया गया है।

1000 व्रतियों को मिला सहयोग

कार्यक्रम के दौरान करीब 1000 जरूरतमंद व्रतधारियों।के बीच फलों से सजे सूप और पूजन सामग्री का वितरण किया गया। इस सामग्री में छठ पूजा के लिए आवश्यक फल और अन्य वस्तुएं शामिल थीं।नीतीश कुमार कुशवाहा ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने समाज के प्रत्येक वर्ग तक मदद पहुँचाने का संकल्प लिया है, ताकि हर कोई श्रद्धा और भक्ति के साथ इस पर्व को मना सके। भाजयुमो की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

More From Author

सरायकेला: सीनी-उकरी मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, एमजीएम रेफर

सरायकेला पुलिस को बड़ी कामयाबी: सीनी ओपी क्षेत्र से चोरी हुआ महिंद्रा ट्रैक्टर डाला बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.