
जमशेदपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर, बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया। मानगो डिमना मेन रोड स्थित हीरा होटल के सामने दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित इस शिविर में ग्यारह सौ (1100) छठ व्रतधारियों के बीच फल, सूप और पूजन सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया।
छठ माँ की सेवा सबसे बड़ा सौभाग्य: विकास सिंह
संघ के संस्थापक सदस्य और समाजसेवी विकास सिंह ने इस अवसर पर कहा कि यह उनका परम सौभाग्य है कि छठ माँ ने उन्हें व्रतियों की सेवा करने का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि “सभी तीर्थों से बढ़कर है छठ व्रतधारियों की सेवा करना।”विकास सिंह ने बताया कि आए हुए लोगों को इतना प्रसाद देने का प्रयास किया गया जिससे वे आसानी से अपना पर्व मना सकें। प्रत्येक 1100 छठ व्रतधारियों के बीच सूप, नारियल, गागल, सेब, नाशपाती, संतरा, गन्ना एवं अन्य पूजन सामग्री देकर प्रणाम किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निःशुल्क प्रसाद वितरण के साथ ही सेवा शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था। इस मौके पर मौजूद छठ व्रतधारियों ने स्वर्गीय शारदा सिन्हा द्वारा गाए पारंपरिक छठ गीतों में जमकर आनंद लिया और भक्तिमय माहौल में डूब गए।वितरण सुबह 10:00 बजे से ही शुरू हो गया था, और फल और सूप लेने हेतु श्रद्धालुओं का तांता लगना आरंभ हो गया था। पूरे मानगो क्षेत्र में एक सप्ताह पहले कूपन का वितरण किया गया था। साथ ही, संस्था ने स्वस्थ पर्यावरण हेतु प्रसाद लेने के लिए लोगों से कपड़े का झोला लाने की अपील भी की थी।
इन सदस्यों ने दिया योगदान
इस सफल आयोजन में सेवा करने हेतु मुख्य रूप से विकास सिंह (समाजसेवी), योगेश्वर ठाकुर, बिपिन झा, पूर्व कमिश्नर सीताराम प्रसाद, राम अवधेश चौबे, शंभू नाथ प्रसाद, नितिन चंद्र द्विवेदी, अर्जुन शर्मा, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, सूरज नारायण, छोटे लाल सिंह, जयराम मिश्रा, किशोर बर्मन, संदीप शर्मा, दुर्गा चरण दत्ता, शिव साहू, दीपक मेहता, पंकज गुप्ता, कमलेश सिंह, राहुल गुप्ता, अजय मंडल, अतनु हजारे, प्यारेलाल शाह, शुभम रजक, राकेश शाह, मृत्युंजय प्रसाद, नवीन मिश्रा, पूनम सिंह, प्रतिभा मिश्रा, विद्या शरण, सोना सिंह, सीता देवी, सिद्धेश्वरी देवी मुख्य रूप से शामिल हुए।
