जमशेदपुर: गोलमुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात अपराधी अमरीक सिंह उर्फ रिकू गिरफ्तार; देशी पिस्टल और स्कूटी बरामद

Spread the love

जमशेदपुर।जमशेदपुर पुलिस ने अपराध पर नकेल कसते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। गोलमुरी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी अमरीक सिंह उर्फ रिकू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मैगजीन लगा हुआ देशी पिस्टल, एक 7.65 एमएम का खोखा और एक उजले रंग की स्कूटी (रजिस्ट्रेशन नंबर JH 05 CN 1393) बरामद की है।

सिटी एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी

इस कार्रवाई की जानकारी रविवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। उन्होंने बताया कि यह गिरफ्तारी गोलमुरी थाना कांड संख्या 152/25 (दिनांक 24 अक्टूबर 2025) के तहत की गई है। इस मामले में 100(1)/352/351(2)/3(5) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं।पुलिस ने तकनीकी और मानवीय इनपुट के आधार पर अपराधी का सुराग लगाया और उसे गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

अपराधी का लंबा आपराधिक इतिहास

सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अमरीक सिंह का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर गोलमुरी थाना में हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, आईटी एक्ट और आर्म्स एक्ट जैसी गंभीर धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं।रिकू पर दर्ज प्रमुख मामले निम्नलिखित हैं जिसमें कांड संख्या 237/2011,कांड संख्या 34/2020, कांड संख्या 103/2021,कांड संख्या 96/2023,कांड संख्या 91/2024 है।पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हथियार कहां से आया और इसे किन घटनाओं में प्रयोग किया गया है। पुलिस का मानना है कि रिकू की गिरफ्तारी से गोलमुरी और आसपास के क्षेत्रों में होने वाली आपराधिक घटनाओं पर लगाम लग सकेगी। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

More From Author

जमशेदपुर: बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ ने 1100 छठ व्रतियों को दिया निःशुल्क प्रसाद, मानगो डिमना रोड पर सूप, फल और पूजन सामग्री का वितरण

जमशेदपुर: कदमा के युवाओं ने 1990 से जारी रखी परंपरा, खरकई नदी पर बनाया 150 फीट का कृत्रिम छठ घाट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.