चाकुलिया: अवैध बालू से लदा ट्रैक्टर पलटा, चालक फरार; क्षेत्र में बेरोकटोक चल रहे अवैध उत्खनन पर फिर उठे सवाल

Spread the love

चाकुलिया। चाकुलिया-बेंद मुख्य सड़क पर मिश्रीकांटा के पास मंगलवार की सुबह बालू से लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर का चालक मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

अवैध ढुलाई का बेरोकटोक कारोबार उजागर

यह घटना एक बार फिर क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन और ढुलाई के बेरोकटोक चल रहे कारोबार को उजागर कर रही है। जानकारी के अनुसार, उक्त ट्रैक्टर चाकुलिया की तरफ से आ रहा था।पुलिस सूत्रों ने बताया कि बालू लदे ये ट्रैक्टर श्यामसुंदरपुर थाना से कुछ दूरी पर स्थित पिताजुड़ी चौक से होकर विभिन्न स्थानों के लिए निकलते हैं। यहाँ से रोजाना दर्जनों ट्रैक्टर अवैध बालू की ढुलाई कर चाकुलिया बाजार क्षेत्र में आते हैं। ये ट्रैक्टर हवाई पट्टी होते हुए अंचल सह प्रखंड कार्यालय से सटी सड़क से होकर गुजरते हैं, जिससे अवैध कारोबार की व्यापकता का पता चलता है।

नंबर प्लेट विहीन ट्रैक्टरों पर नहीं कोई लगाम

स्थानीय लोगों ने बताया कि अवैध बालू की ढुलाई करने वाले इन ट्रैक्टरों पर अक्सर नंबर प्लेट भी नहीं होते हैं, जिससे दुर्घटना या अवैध गतिविधि होने पर उनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है।थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर ट्रैक्टर मालिक का पता लगा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि अवैध बालू ढुलाई में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

चांडिल छठ घाट हादसा: 17 घंटे बाद दूसरे युवक संजय यादव का शव बरामद, NDRF तीसरे लापता प्रतीक यादव की तलाश में जुटी

चक्रधरपुर/चाईबासा: सारंडा जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत, पैर के उड़े चिथड़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.