घाटशिला उपचुनाव: निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा बलों की अहम बैठक, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश

Spread the love

घाटशिला। आगामी उपचुनाव को लेकर मंगलवार को घाटशिला एसडीपीओ कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने की, जिसमें चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष फोकस

इस महत्वपूर्ण बैठक में सीआईएसएफ , आईआरबी , जैप के पदाधिकारियों सहित जिला पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों को घाटशिला क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, नक्सल प्रभावित इलाकों और पूर्व में नक्सलियों की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने सभी सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए।

बूथ संवेदनशीलता और ड्यूटी प्लान पर चर्चा

एसपी गर्ग ने प्रत्येक बूथ की संवेदनशीलता और सुरक्षा दृष्टिकोण से तैयार की गई योजना पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव के दिन (पोल डे) पर किस प्रकार की ड्यूटी निर्धारित की गई है और इस दौरान सभी अधिकारियों का आचरण कैसा रहना चाहिए।एसपी ऋषभ गर्ग ने कहा कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। किसी भी कीमत पर चुनाव प्रक्रिया में कोई बाधा उत्पन्न नहीं होनी चाहिए।उन्होंने सभी संबंधित पुलिस बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्कता बरतने पर जोर दिया। बैठक में उपस्थित सभी सुरक्षा बलों के पदाधिकारियों ने अपने-अपने स्तर पर पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने की बात कही।

More From Author

जमशेदपुर: मोंथा चक्रवात से सुरक्षा को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर, उपायुक्त ने 1 नवंबर तक क्षेत्रीय पदाधिकारियों को किया अलर्ट; जर्जर भवनों को सील करने का निर्देश

आदित्यपुर: खरकई नदी में डूबने से रामबढ़िया बस्ती के 19 वर्षीय युवक की मौत, पूर्व पार्षद रंजन सिंह ने जताया शोक और मुआवजे की मांग की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.