रामकृष्ण फोर्जिंग लिमिटेड ने CSR के तहत किया रक्तदान शिविर का आयोजन, अधिकारी-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

Spread the love

आदित्यपुर। आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित रामकृष्ण फोर्जिंग लिमिटेड के प्लांट तीन और चार में रविवार को वार्षिक रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों और मजदूरों ने इस सामाजिक पहल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे शिविर को व्यापक सफलता मिली।यह शिविर जमशेदपुर ब्लड सेंटर के सहयोग से आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत समाज में योगदान देना था।

हर तीन माह पर आयोजित होता है शिविर

कंपनी की ओर से बताया गया कि कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत रामकृष्ण फोर्जिंग लिमिटेड के सभी प्लांटों में हर तीन माह पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और जीवन बचाने के इस नेक कार्य में सक्रिय भूमिका निभाना है।शिविर में रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए वरिष्ठ एचआर प्रबंधक सुशील कुमार सिंह और सुरक्षा अधिकारी रजनीश कुमार सिंह उपस्थित थे। दोनों अधिकारियों ने रक्तदान करने वाले सभी जांबाजों को सम्मानित भी किया।

सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी

कंपनी ने यह भी बताया कि रक्तदान शिविर के अलावा, रामकृष्ण फोर्जिंग लिमिटेड समय-समय पर अन्य सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान देती रहती है।इस महत्वपूर्ण शिविर को सफल बनाने में कंपनी के कार्यकारी निदेशक राहुल बागड़िया, सीएचआरओ भूपेंद्र लोधी, वरीय एचआर प्रबंधक सुशील कुमार सिंह, सुरक्षा अधिकारी रजनीश कुमार सिंह, तथा दीपक कुमार सिंह, दीपक कुमार, भोला नाथ बरुआ, कुमार अभिनव, अजीत सिंह, अदिति सिंह समेत कंपनी के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों का सक्रिय योगदान रहा।

More From Author

चांडिल-पुरुलिया हाइवे पर सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, एमजीएम रेफर

सरायकेला: निलमोहनपुर में आदिवासी जमीन हड़पने का गंभीर आरोप, रसोइया महिला ने एसपी और एडीसी से लगाई सुरक्षा एवं न्याय की गुहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.