बुजुर्ग महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या, आरोपी ने गुदड़ी थाना में किया सरेंडर

Spread the love

सोनुवा।पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी थाना क्षेत्र के लोढ़ाई स्थित बुरुगुलिकेरा गांव रायदा वनग्राम के समीप एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार शाम को खेत से घर लौट रही 70 वर्षीय वृद्धा टुकनी लोमगा की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। हत्या के इस मामले में पुलिस ने आरोपी गोमेया होरो (55) को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है।

आरोपी ने थाने में किया सरेंडर

मामले में शनिवार दोपहर आरोपी गोमेया होरो ने खुद गुदड़ी थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण किया और महिला की हत्या करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की और रविवार को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

खेत से लौटने के दौरान की गई थी हत्या

पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार शाम की है। मृतका टुकनी लोमगा अपनी बेटी दसमा लोमगा, बहू सुकुवारो लोमगा और नातियों के साथ खेत में धान काटने व जानवर चराने गई थी। शाम के समय सभी लोग लौट रहे थे, लेकिन वृद्धा टुकनी लोमगा सबसे पीछे रह गईं।इसी दौरान गोमेया होरो ने रास्ते में घात लगाकर टुकनी लोमगा पर पत्थर से वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों ने दी सूचना, बेटी ने डर से छोड़ा घर

शाम करीब सात बजे ग्रामीणों ने खून से लथपथ शव देखा और तत्काल जाकर मृतका की बहू सुकुवारो लोमगा को खबर दी। सुकुवारो और बेटी दसमा जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने गोमेया होरो को हत्या स्थल पर खड़ा पाया। यह दृश्य देखकर दसमा लोमगा डर से अपने बच्चों के साथ जंगल की ओर भाग गई और बाद में सारुगाड़ा गांव में शरण ली।पुलिस के अनुसार, दसमा अब गुदड़ी थाना क्षेत्र के सारुगाड़ा में रह रही है। पुलिस उसे थाने बुलाकर सुरक्षा का भरोसा दिलाने और समझाने का प्रयास कर रही है।

प्राथमिकी दर्ज

इस घटना के संबंध में मृतका की बहू सुकुवारो लोमगा के बयान पर गुदड़ी थाना कांड संख्या 4/25 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(i) के तहत मामला दर्ज किया है।

हत्या की वजह स्पष्ट नहीं

पुलिस के मुताबिक, हत्या की मूल वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी और मृतका के परिवार के बीच पुराने विवाद को लेकर तनाव था। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।गुदड़ी थाना प्रभारी ने कहा, “आरोपी ने खुद थाने में आकर अपराध स्वीकार किया है। हत्या में प्रयुक्त पत्थर को बरामद कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।”

More From Author

झारखंड के शिव शर्मा ने बॉलीवुड में बनाया अलग मुकाम, टी-सीरीज़ संग नई फिल्म नेटफ्लिक्स पर कर रही धमाल

जमशेदपुर में सांड का आतंक! बागुननगर में शिक्षक दंपती पर हमला, शिक्षिका की कलाई टूटी — लोगों में दहशत का माहौल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.