स्कूल विवाद ने ली हिंसक रूप: मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के बाहर छात्र पर चाकू से हमला, घायल तौसीफ का टीएमएच में इलाज जारी

Spread the love

जमशेदपुर।बिष्टुपुर थाना अंतर्गत मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के बाहर बुधवार को छात्रों के बीच हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जब एक छात्र ने अपने साथी पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में स्कूल का छात्र तौसीफ खान घायल हो गया है। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

मामूली टकराव से शुरू हुआ विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार को स्कूल की छुट्टी के दौरान तौसीफ खान और आरोपी छात्र सीढ़ियों से उतर रहे थे, इसी दौरान दोनों के बीच अनजाने में टक्कर हो गई।बातचीत के दौरान झगड़ा बढ़ गया, जिसके बाद आरोपी छात्र ने अपने कुछ साथियों को बुला लिया।

स्कूल गेट के बाहर हमला

जैसे ही तौसीफ स्कूल गेट से बाहर निकला, आरोपी और उसके साथ आए युवक उस पर टूट पड़े।पहले मारपीट की गई, फिर अचानक एक युवक ने तौसीफ की पीठ पर चाकू से वार कर दिया।घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई, अन्य छात्रों और स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर घायल छात्र को तुरंत अस्पताल भेजा।

अस्पताल में चल रहा है इलाज

घायल छात्र तौसीफ खान को तुरंत टीएमएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसके पीठ पर गहरा घाव है, हालांकि फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस स्कूल प्रबंधन और छात्रों से पूछताछ कर रही है ताकि हमले में शामिल सभी आरोपियों की पहचान की जा सके।फिलहाल पुलिस ने स्कूल परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

स्कूल प्रबंधन ने दी सफाई

मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल प्रबंधन की ओर से बताया गया कि घटना स्कूल के बाहर हुई है।प्रबंधन ने कहा कि वे पुलिस जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपायों पर विचार किया जा रहा है।

More From Author

आदित्यपुर में भीषण रेल हादसा टला: रेलवे यार्ड में बिना इंजन के दौड़ी मालगाड़ी, खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई; कई डिब्बे क्षतिग्रस्त

पोटका :पत्थर खदान में दर्दनाक हादसा, हाईवा पलटने से दो मजदूरों की मौके पर मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.