
*
जमशेदपुर:45-घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा उपचुनाव की मतगणना अपने अंतिम चरण में पहुँच चुकी है। 19वें चक्र की समाप्ति के बाद झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने निर्णायक बढ़त बना ली है। वे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन से 36,989 मतों से आगे हो गए हैं।
झामुमो की जबरदस्त बढ़त, भाजपा दूर पीछे
मतगणना के अब तक के रुझानों में झामुमो ने लगातार बढ़त बनाए रखी।19वें राउंड के अंत तक झामुमो के सोमेश चंद्र सोरेन को निर्णायक बढ़त वहीबाबूलाल सोरेन, भाजपा – बड़े अंतर से पीछे चल रहे है। लगातार बढ़ते अंतर ने झामुमो खेमे में जीत की उत्सुकता और उत्साह को और बढ़ा दिया है।
सिर्फ एक राउंड बाकी, परिणाम लगभग स्पष्ट
मतगणना का केवल एक चक्र बाकी है। विशेषज्ञों और निर्वाचन से जुड़े सूत्रों के अनुसार अब गणितीय रूप से भाजपा के लिए इस अंतर को पाटना असंभव हो गया है।इसी कारण सोमेश चंद्र सोरेन की जीत लगभग निश्चित मानी जा रही है।
क्षेत्र में जश्न के संकेत, अंतिम औपचारिक घोषणा शेष
हालाँकि आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, परंतु बढ़त और बचे हुए मतों के आधार पर स्पष्ट है कि झामुमो घाटशिला सीट को एक बार फिर अपने नाम करने जा रही है
