
जमशेदपुर।धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को बिरसानगर संडे मार्केट स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, आदर्श और उनके त्याग को याद करते हुए उन्हें सहृदय नमन किया।
माल्यार्पण कर व्यक्त की गई श्रद्धांजलि
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई।स्थानीय लोगों और पदाधिकारियों ने कहा कि धरती आबा का जीवन इतिहास प्रेरणा का स्रोत है।उनकी जयंती सिर्फ श्रद्धांजलि का अवसर नहीं, बल्कि उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लेने का दिन भी है।
कार्यक्रम में कई पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि रहे उपस्थित
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बबलू गोप, भाजपा बिरसानगर मंडल अध्यक्ष ,ओंकार सिंह:मीडिया प्रभारी, बिकास कुमार डे, आईटी सेल संयोजक एवं अखिल भारतीय हिंदू परिषद के सह-संस्थापक,अनूप कुमार चक्रवर्ती, अखिल भारतीय हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष, जीतेन्द्र ओझा, जिला उपाध्यक्ष,ज्योतिर्मय भगत, अखिल भारतीय हिंदू परिषद के संस्थापक सहित निम्नलिखित पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।सभी ने धरती आबा के आदर्शों पर चलने तथा समाज में एकता, जागरूकता और विकास की दिशा में कार्य करने की बात कही।
कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए गए विचार
पदाधिकारियों ने कहा कि—बिरसा मुंडा सिर्फ एक स्वतंत्रता सेनानी नहीं, बल्कि जनजातीय समाज के अस्मिता और अधिकारों के प्रतीक हैं।हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज के कमजोर वर्गों को मजबूत बनाने की जरूरत है।जयंती पर लिया गया संकल्प हमें सामाजिक न्याय और विकास के पथ पर आगे बढ़ाएगा।
