मानगो चौक में देर रात बिजली तारों में लगी आग से हड़कंप ,इलाके में मचा अफरातफरी; पुलिस और बिजली विभाग ने संभाली स्थिति

Spread the love

जमशेदपुर।मानगो चौक में शनिवार देर रात अचानक बिजली तारों में आग लगने से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। रात लगभग 1 बजे अचानक एक बिजली लाइन में तेज चिंगारी उठी, जिसके बाद आग तेजी से फैलती चली गई और कुछ ही मिनटों में कई तार इसकी चपेट में आ गए।

तेज लपटें देख दहशत में आए लोग, पूरे इलाके में छाया अंधेरा

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।घटना के तुरंत बाद क्षेत्र की बिजली बाधित हो गई और कुछ देर के लिए पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन बिजली के तारों में लगी आग के कारण कोई भी पास नहीं जा सका। इससे लोगों में दहशत और बढ़ गई।

पुलिस और बिजली विभाग की त्वरित कार्रवाई से नियंत्रित हुई स्थिति

सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे क्षेत्र की घेराबंदी की।इसके बाद बिजली विभाग की टीम भी तत्काल मौके पर पहुँची। टीम ने मुख्य लाइन को बंद कर आग को फैलने से रोक दिया और स्थिति पर नियंत्रण पा लिया।

शॉर्ट सर्किट या ओवरलोडिंग की आशंका, जांच जारी

आग लगने की वजहों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।प्राथमिक जाँच में शॉर्ट सर्किट या ओवरलोडिंग को संभावित कारण माना जा रहा है।पुलिस और बिजली विभाग मिलकर मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं।

किसी के हताहत होने की नहीं मिली सूचना

देर रात हुई इस भयावह घटना में बड़ी राहत की बात यह रही कि किसी भी प्रकार की जानमाल की क्षति नहीं हुई।हालाँकि, अचानक लगी आग और उठती लपटों ने लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया।

More From Author

जनजातीय संस्कृति का महाकुंभ: टाटा स्टील फाउंडेशन के ‘संवाद’ के 12वें संस्करण का जमशेदपुर में भव्य आगाज

परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी बाल उन्नयन प्रतियोगिता सह आनंद मेला का भव्य आयोजन,सात स्कूलों के 250 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा;रंगोली–चित्रकला–भाषण व भजन से सजा मंच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.