जुगसलाई फायरिंग मामला: बेल पर छूटते ही सन्नी सिंह ने रॉकी मिश्रा के साथ मिलकर चलाई थी गोली, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

Spread the love

जमशेदपुर। जुगसलाई थाना क्षेत्र में 22 नवंबर को दीपक सिंह को धमकाने के उद्देश्य से की गई फायरिंग कांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस मामले में नामजद आरोपी सन्नी सिंह उर्फ सन्नी सरदार और रॉकी मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों ने मिलकर दीपक सिंह को डराने के लिए गोली चलाई थी।

हथियार बरामद, बेल पर निकलते ही दिया था वारदात को अंजाम
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि सन्नी सिंह एक हार्डकोर क्रिमिनल है और उसके खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं रॉकी मिश्रा पर भी एक मामला पहले से दर्ज है। हैरानी की बात यह है कि सन्नी सिंह 22 नवंबर की सुबह ही बेल पर जेल से बाहर आया था और उसी दिन उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।

पूछताछ जारी, गिरोह से जुड़े अन्य लोगों पर भी नजर
पुलिस दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ कर रही है, ताकि घटना में शामिल अन्य लोगों और हथियारों के स्रोत का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी खुलासे संभव हैं।

More From Author

मझगाँव में भूमि विवाद ने ली दुकानदार की जान, तीन आरोपी गिरफ्तार;जली मोपेड से खुला हत्याकांड का राज

मानगो: सरकारी कैंप में मईया सम्मान योजना का फॉर्म ₹50 में बेचने का मामला उजागर, सीईओ ने कराई रकम वापस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.