जमशेदपुर: टेल्को प्लाजा मार्केट के पास नाली में घुसी कार, बाल-बाल बचे महिला, पुरुष और बच्चा

Views: 1

जमशेदपुर: लौहनगरी जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत प्लाजा मार्केट के पास मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वाहन पार्क करने के दौरान एक कार अनियंत्रित होकर सीधे नाली में जा घुसी। घटना दोपहर करीब एक बजे की है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कार में सवार एक पुरुष, एक महिला और एक छोटे बच्चे को खरोंच तक नहीं आई और सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं।

घास के कारण नहीं दिखा नाली

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक प्लाजा मार्केट के पास अपनी कार पार्क करने का प्रयास कर रहा था।सड़क के किनारे उगी घास और झाड़ियों के कारण नाली स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रही थी, जिस वजह से चालक को उसका बिल्कुल अंदाजा नहीं लग पाया। इसी असमंजस में कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन का पहिया सीधे नाली में जा धंसा। अचानक हुई इस घटना से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाली गई कार

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े और कार में सवार तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने आपसी सहयोग और काफी मशक्कत के बाद कार को धक्का देकर नाली से बाहर निकाला।सभी के सुरक्षित बाहर आने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

More From Author

एक्सएलआरआई जमशेदपुर में क्रोनोस 2026 का आयोजन, 23 सीएचआरओ और एचआर विशेषज्ञों ने भविष्य के नेतृत्व पर किया मंथन

रांची में 28 और 29 अक्टूबर को बंद रहेंगे केजी से 12वीं तक के स्कूल, चक्रवात के अलर्ट के बीच फैसला