जमशेदपुर पुलिस बनाम मोस्ट वांटेड सुधीर दुबे: मोस्ट वांटेड सुधीर दुबे ने दी हत्या की धमकी, सिटी एसपी ने कहा पुलिस मुंहतोड़ जवाब देगी — कुछ घंटों बाद अपराधी ने मांगी माफी

Spread the love

जमशेदपुर:जमशेदपुर शहर में पुलिस और अपराधी आज एक बार फिर आमने-सामने आ गए, जब बिहार और झारखंड का मोस्ट वांटेड अपराधी सुधीर दुबे का एक धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में सुधीर दुबे लाइव आकर बिहार और जमशेदपुर में किसी बड़े व्यक्ति की हत्या करने की धमकी दे रहा था, जिसके जवाब में जमशेदपुर पुलिस ने उसे खुली चुनौती दी है।

अपराधी ने दी धमकी, पुलिस ने किया पलटवार

जैसे ही यह धमकी भरा वीडियो जमशेदपुर पुलिस को मिला, सिटी एसपी ने तत्काल इसका संज्ञान लिया और सख्त प्रतिक्रिया दी।सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हुए वीडियो में सुधीर दुबे ने बिहार और जमशेदपुर के बड़े व्यक्तियों को निशाना बनाने की धमकी दी।

सिटी एसपी की खुली चुनौती

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने अपराधी को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर वह शहर में किसी भी तरह की घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहा है, तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

धमकी के कुछ घंटों बाद अपराधी ने मांगी माफी

सिटी एसपी के सख्त बयान और पुलिस के एक्शन मोड में आने के कुछ ही घंटों बाद, अपराधी सुधीर दुबे ने अपना रुख बदलते हुए माफी मांगी और अपने वीडियो पर सफाई दी।सुधीर दुबे ने बयान जारी कर कहा कि “मेरे वीडियो को तोड़ मरोड़ कर वायरल किया गया है। मैं झारखंड और बिहार से बाहर अपना कुछ व्यापार कर रहा हूं, और मैंने इन राज्यों से दूरी बना ली है। मैं जमशेदपुर पुलिस का सम्मान करता हूं और पुलिस से मांग करता हूं कि इस पर जांच किया जाए।”

कौन है सुधीर दुबे?

मोस्ट वांटेड अपराधी सुधीर दुबे का आपराधिक इतिहास जमशेदपुर के सबसे बड़े गैंगस्टर अखिलेश सिंह गिरोह से जुड़ा रहा है।सुधीर दुबे अखिलेश सिंह गिरोह का शूटर था। हालांकि, अब उसने अखिलेश सिंह को छोड़कर अपना अलग गैंग चलाना शुरू कर दिया है।

पुलिस रिकॉर्ड क्या कहती है?

सुधीर दुबे को पुलिस द्वारा तड़ीपार (शहर से बाहर निकाले जाने का आदेश) किया गया है।पुलिस अब इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या सुधीर दुबे अभी भी शहर में कोई साजिश रच रहा है या यह केवल ध्यान आकर्षित करने का प्रयास था।

More From Author

जमशेदपुर पुलिस का ‘एक्शन मोड’: सिटी SP के नेतृत्व में 17 थाना क्षेत्रों में विशाल फ्लैग मार्च, अपराध पर नकेल कसने की चेतावनी

रांची में क्रिकेट का रोमांच शुरू: ‘हर्षित राणा’ और ‘अर्शदीप सिंह’ पहुंचे राजधानी, 30 नवंबर को JSCA में होगा Ind vs SA वनडे मुकाबला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.