जमशेदपुर: चिन्मया स्कूल के पास से मोस्ट वांटेड अपराधी आदित्य झा उर्फ सन्नी गिरफ्तार, देशी पिस्टल और 3 जिंदा कारतूस बरामद

Spread the love

जमशेदपुर: शहर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, बिष्टुपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को एक बड़ी सफलता हासिल की। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने साउथ पार्क चिन्मया स्कूल के पास से एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

अपराधी के पास से पिस्टल और जिंदा गोली बरामद

सिटी एसपी और पुलिस उपाधीक्षक के मार्गदर्शन में बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने तत्काल एक छापेमारी दल का गठन कर यह कार्रवाई की। आदित्य झा उर्फ सन्नी (उम्र 24 वर्ष), जो पूर्वी सिंहभूम जिला के बागबेड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाला है।पुलिस की टीम ने संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए आदित्य की तलाशी ली, जिसके दौरान उसकी जींस के कमर से एक देशी पिस्टल और जेब से तीन जिंदा गोली बरामद हुई।

आपराधिक इतिहास और पुलिस का एक्शन

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आदित्य झा का आपराधिक इतिहास सामने आया है।आरोपी वर्ष 2020 से 2024 तक के कुल चार मामलों में नामजद रह चुका है, जिसमें मारपीट, जानलेवा हमला और अन्य गंभीर धाराओं के मामले शामिल हैं।अवैध हथियार बरामदगी के बाद बिष्टुपुर थाना में मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पिछले एक साल में 105 अवैध हथियार बरामद

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में पुलिस लगातार आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रख रही है।उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष के भीतर पुलिस द्वारा लगभग 105 अवैध हथियारों की बरामदगी की गई है।पुलिस के इस त्वरित एक्शन से शहर में अवैध हथियारों की तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने में मदद मिलेगी।

More From Author

कदमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की दो स्कूटी के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में

दक्षिण पूर्व रेलवे के GM ने किया राउरकेला-बंडामुंडा सेक्शन का निरीक्षण: तीसरी और पांचवी लाइन के विस्तार का लिया जायजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.