सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह को विश्व हिंदू परिषद ने बुके भेंट कर किया सम्मानित, हावड़ा ब्रिज कार्यक्रम में शामिल होने का दिया न्योता

Spread the love

जमशेदपुर। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वर्तमान प्रधान भगवान सिंह और चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह को अगले तीन वर्षों के लिए उनके पद पर बनाए जाने पर शहर में उनका अभिनंदन किया जा रहा है। इसी कड़ी में, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के सदस्यों ने सीजीपीसी प्रधान का बुके भेंट कर स्वागत किया।विहिप की ओर से हर्ष कुमार यादव, आदित्य वर्मा, अभिषेक सिंह, संदीप जी और सूरज सिंह ने प्रधान भगवान सिंह और चेयरमैन शैलेंद्र सिंह को बुके भेंट किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

हावड़ा ब्रिज कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध

इस मुलाकात के दौरान, विश्व हिंदू परिषद द्वारा सीजीपीसी प्रधान को एक विशेष कार्यक्रम में भाग लेने का अनुरोध पत्र भी दिया गया। यह कार्यक्रम बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है।सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह ने इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया है और उन्हें विहिप के कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया है।प्रधान भगवान सिंह ने विहिप प्रतिनिधिमंडल को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया, जो दोनों समुदायों के बीच मजबूत समन्वय और सहयोग को दर्शाता है।

More From Author

चाईबासा में ACB की बड़ी कार्रवाई: भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ₹70,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

डीबीएमएस कॉलेज में महिलाओं के लिए पहली बार आयोजित हुई साड़ी वॉकथॉन, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक विरासत का दिया संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.