जमशेदपुर: राज क्लब गंडा समाज की नई कार्यकारिणी का गठन, नरेश कुमार टान्डिया बने अध्यक्ष; सामाजिक उत्थान का लिया संकल्प

Spread the love

जमशेदपुर।राज क्लब गंडा समाज की नई कार्यकारिणी का गठन आगामी तीन वर्षों के कार्यकाल के लिए कर लिया गया है। नवगठित कार्यकारिणी समाज के सर्वांगीण विकास, सामाजिक एकता और युवाओं की भागीदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से सक्रिय भूमिका निभाएगी। इस संबंध में जानकारी संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेश कुमार टान्डिया ने दी।अध्यक्ष नरेश कुमार टान्डिया ने बताया कि नई कार्यकारिणी का गठन समाज के सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा और ऊर्जा देने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में, विशेषकर वर्ष 2026 में, गंडा समाज द्वारा शिक्षा, सहयोग, सामाजिक जागरूकता और आपसी एकता को केंद्र में रखते हुए कई महत्वपूर्ण सामाजिक कार्य किए जाएंगे।उन्होंने यह भी कहा कि संगठन में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए नये और ऊर्जावान युवाओं को कार्यकारिणी एवं संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ा गया है, ताकि समाज की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं गतिशील बनाया जा सके।

नई कार्यकारिणी की सूची इस प्रकार है—
अध्यक्ष: नरेश कुमार टान्डिया
उपाध्यक्ष: मदन कुमार, राजू नाग, गणेश कुमार टान्डिया, नवीन कुमार
महासचिव: धर्मेन्द्र दीप
सह महासचिव: मनोज नाग
सचिव: सागर सोना, सोनू सोना, रवि महानन्द, पप्पू सोना
मुख्य कोषाध्यक्ष: रविन्द्र बाग
सह कोषाध्यक्ष: सुनील सागर, रूपेश सोना

23 जनवरी को होगा भव्य सरस्वती पूजा का आयोजन

अध्यक्ष श्री टान्डिया ने जानकारी दी कि प्रत्येक वर्ष की परंपरा को कायम रखते हुए आगामी 23 जनवरी को राज क्लब गंडा समाज की ओर से भव्य सरस्वती पूजा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पूजा-अर्चना के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे।अंत में अध्यक्ष ने नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि नई टीम समर्पण, एकता और जिम्मेदारी के साथ समाज के उत्थान एवं विकास के लिए निरंतर कार्य करेगी।

More From Author

जमशेदपुर: मकान मालिक ने 5 महीने का भाड़ा बकाया होने पर भाड़ेदार को हॉकी से पीटा, हालत गंभीर

साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने कोलकाता मैराथन में लहराया परचम, 25 KM की दौड़ लगा पेश की फिटनेस की मिसाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.