नगर निकाय चुनाव 2026: मानगो, जुगसलाई और चाकुलिया में बिगुल बजा; 23 फरवरी को मतदान, आचार संहिता लागू

Spread the love

जमशेदपुर।राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका चुनाव–2026 की घोषणा के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय सभागार में प्रेस वार्ता आयोजित कर जिले में होने वाले नगरपालिका चुनाव को लेकर विस्तृत जानकारी प्रेस प्रतिनिधियों के साथ साझा की। इस दौरान उन्होंने मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद एवं चाकुलिया नगर पंचायत में प्रस्तावित चुनाव की पूरी समय-सारिणी, प्रशासनिक तैयारी और निर्वाचन व्यवस्था की जानकारी दी।जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 27 जनवरी 2026 को नगरपालिका चुनाव–2026 की औपचारिक घोषणा की गई है। इसके तहत 28 जनवरी 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे प्रपत्र–5 में निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन किया जाएगा, जिसके साथ ही चुनावी प्रक्रिया विधिवत प्रारंभ हो जाएगी।

नाम निर्देशन दाखिल करने की तिथि:

29 जनवरी 2026 से 4 फरवरी 2026 (समय: पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक)

नाम निर्देशन की संवीक्षा: 5 फरवरी 2026

नाम वापसी की अंतिम तिथि:6 फरवरी 2026

निर्वाचन प्रतीक आवंटन: 7 फरवरी 2026

मतदान : 23 फरवरी 2026 (समय: पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 5 बजे तक)

मतगणना:27 फरवरी 2026 (समय: पूर्वाह्न 8 बजे से)

निर्वाची पदाधिकारी की नियुक्ति:

मानगो नगर निगम:निदेशक एनईपी, श्री संतोष कुमार गर्ग

जुगसलाई नगर परिषद: विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, श्री राहुल जी आनंद जी

चाकुलिया नगर पंचायत: अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला, श्री सुनील चंद्र

नाम निर्देशन के लिए चयनित स्थल:

मानगो नगर निगम (महापौर/अध्यक्ष): अपर उपायुक्त का कार्यालय कक्ष

जुगसलाई नगर परिषद:विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी का कार्यालय कक्ष

चाकुलिया नगर पंचायत:अंचल अधिकारी, चाकुलिया का कार्यालय कक्ष

निर्वाचन व्यवस्था एवं कोषांग

चुनाव प्रक्रिया के सुचारू एवं निष्पक्ष संचालन के लिए कुल 13 कोषांगों का गठन किया गया है, जिनमें निर्वाचन, कार्मिक, मतपत्र, सामग्री, वाहन, विधि-व्यवस्था, हेल्पलाइन एवं जन शिकायत, प्रेक्षक, प्रशिक्षण, मीडिया, निर्वाचन व्यय लेखा, सूचना तकनीकी एवं नियंत्रण कक्ष शामिल हैं।

नगर निकायवार निर्वाचन आंकड़े

मानगो नगर निगम: कुल वार्ड: 36 ,मतदान केंद्र: 190 कुल मतदाता: 1,96,791

जुगसलाई नगर परिषद: कुल वार्ड: 22 ,मतदान केंद्र: 41 कुल मतदाता: 44,239

चाकुलिया नगर पंचायत: कुल वार्ड: 12, मतदान केंद्र: 18 कुल मतदाता: 12,587

आरक्षण की स्थिति:

मानगो नगर निगम: अनारक्षित (महिला)

जुगसलाई नगर परिषद:अनारक्षित (महिला)

चाकुलिया नगर पंचायत:अनुसूचित जनजाति (महिला)

प्रेस वार्ता के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। उन्होंने राजनीतिक दलों, प्रत्याशियों एवं आम मतदाताओं से निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।नगरपालिका चुनाव–2026 को लेकर जिले में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है और आने वाले दिनों में नामांकन के साथ राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

More From Author

जमशेदपुर: संजीव सिंह हत्याकांड में झामुमो नेताओं को उम्रकैद; दुबराज नाग और जितेंद्र सिंह को आजीवन कारावास की सजा

31 जनवरी को युवा शक्ति दिवस के रूप में मनाया जाएगा अजय सिंह का जन्मदिवस, 10 विशिष्ट लोगों को मिलेगा सम्मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.