टाटा स्टील ट्यूब डिवीजन में ‘गीता थिएटर’ की गूँज: नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ का संदेश; 31 जनवरी को गम्हरिया प्लांट में होगा समापन

Spread the love

जमशेदपुर: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के उपलक्ष्य में टाटा स्टील ट्यूब डिवीजन परिसर में सुरक्षा जागरूकता का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। जमशेदपुर के प्रतिष्ठित नाट्य ट्रस्ट ‘गीता थिएटर’ के युवा कलाकारों ने “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” विषय पर एक अत्यंत प्रभावशाली और मनोरंजक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को यातायात नियमों के प्रति संवेदनशील बनाना और कार्यस्थल से लेकर सड़क तक सुरक्षा संस्कृति को सुदृढ़ करना था।

नाटक के जरिए दिखाईं दैनिक जीवन की गलतियाँ

गीता थिएटर के कलाकारों ने अपने अभिनय से उन परिस्थितियों को जीवंत किया जो अक्सर बड़े हादसों का कारण बनती हैं। नाटक के तीन प्रमुख दृश्यों में निम्नलिखित विषयों पर चोट की गई जिसमे कि वाहन को अनियंत्रित गति से चलाने के खतरों को दिखाया गया। सुरक्षा उपकरणों की अनदेखी के परिणामों को रोचक तरीके से पेश किया गया।नशे की हालत में वाहन चलाना कैसे पूरे परिवार को संकट में डालता है, इसे भावुकता के साथ प्रस्तुत किया गया।

कलाकारों ने अपनी भूमिकाओं से जीता दिल

नाटक की सफलता के पीछे गीता थिएटर केआलेख झा: शराबी चालक की भूमिका में,आयुष यादव: तीव्र गति से वाहन चलाने वाले युवक के रूप में,अनिल सरदार: लापरवाह कंपनी कर्मचारी के रूप में,गीता कुमारी: नाटक की सूत्रधार एवं चिड़चिड़ी बीवी के रूप में,प्रेम दीक्षित: सोशल मीडिया में व्यस्त रहने वाले लेटलतीफ पति के रूप में,आकाश साहू: ट्रक ड्राइवर की भूमिका में और प्रतिज्ञा पांडे: राखी पर भाई का इंतजार करती बहन की भावुक भूमिका में इन प्रतिभावान कलाकारों का योगदान रहा।

समाज में सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा: टाटा स्टील

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि टाटा स्टील ट्यूब डिवीजन केवल उत्पादन ही नहीं, बल्कि कर्मचारियों और समाज की सुरक्षा के प्रति भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि इस तरह की रचनात्मक गतिविधियाँ लोगों के व्यवहार में स्थायी सकारात्मक परिवर्तन लाने का काम करती हैं। कर्मचारियों ने कार्यक्रम के अंत में यातायात नियमों के पालन का संकल्प भी लिया।

विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता फैला रहा ‘गीता थिएटर’

गीता थिएटर की अध्यक्ष गीता कुमारी ने बताया कि उनकी संस्था केवल टाटा स्टील ही नहीं, बल्कि आधुनिक पावर कंपनी और जिला परिवहन विभाग सरायकेला के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में भी निरंतर मंचन कर रही है। हाल ही में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर सड़क सुरक्षा की झांकी भी प्रस्तुत की गई थी।

31 जनवरी को गम्हरिया प्लांट में होगा भव्य समापन

नाट्य ट्रस्ट के सचिव प्रेम दीक्षित ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन समारोह शनिवार, 31 जनवरी 2026 को टाटा स्टील गम्हरिया प्लांट में आयोजित होगा। यहाँ भी गीता थिएटर के कलाकारों द्वारा इसी प्रभावशाली नाटक का मंचन किया जाएगा। उन्होंने यह भी साझा किया कि आधुनिक पावर प्लांट के 25 वर्ष पूरे होने पर उनके सफर पर आधारित नाटक के लिए संस्था को सम्मानित भी किया गया है।

More From Author

दयानंद पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के छात्रों का भव्य दीक्षांत समारोह; करण और कोमल को मिला ‘प्रधानाचार्य पुरस्कार’, मेधावी छात्र सम्मानित

टाटा स्टील यूआईएसएल , पीएचएस विभाग ने 7वें सीआईआई नेशनल इएचएस अवार्ड्स 2026 में गोल्ड अवार्ड जीता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.