
जमशेदपुर।देश के प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूल XLRI – जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने XAT 2026 के परिणाम के बाद अपने प्रमुख PGDM प्रोग्राम्स के लिए आधिकारिक इंटरव्यू कटऑफ घोषित कर दी है। इस वर्ष भी संस्थान ने अकादमिक उत्कृष्टता और नेतृत्व क्षमता को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग कटऑफ तय किए हैं।
PGDM बिजनेस मैनेजमेंट – पुरुष वर्ग में कड़ी प्रतिस्पर्धा
XLRI द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार PGDM (Business Management) और इसके International Specialization Program के लिए एक समान कटऑफ रखी गई है।
BM प्रोग्राम की कैटेगरी-वाइज कटऑफ
इंजीनियरिंग पुरुष: 94 पर्सेंटाइल
नॉन-इंजीनियरिंग पुरुष: 94 पर्सेंटाइल
महिला उम्मीदवार: 88 पर्सेंटाइल
थर्ड जेंडर: 88 पर्सेंटाइल
संस्थान ने बताया कि निष्पक्ष चयन प्रक्रिया के लिए इस बार भी एकीकृत (ग्रुप डिस्कशन-पर्सनल इंटरव्यू) प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
HRM प्रोग्राम में पृष्ठभूमि के अनुसार दी गई राहत
PGDM – Human Resource Management (HRM) प्रोग्राम के लिए XLRI ने उम्मीदवारों की शैक्षणिक पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए लचीलापन दिखाया है।
HRM प्रोग्राम की कैटेगरी-वाइज कटऑफ
इंजीनियरिंग पुरुष: 92 पर्सेंटाइल
नॉन-इंजीनियरिंग पुरुष: 90 पर्सेंटाइल
इंजीनियरिंग महिला: 87 पर्सेंटाइल
नॉन-इंजीनियरिंग महिला: 84 पर्सेंटाइल
थर्ड जेंडर: 87 पर्सेंटाइल
संस्थान ने स्पष्ट किया कि HRM प्रोग्राम में निर्णय लेने की क्षमता (DM) और भाषाई योग्यता (VALR) सेक्शन पर विशेष जोर दिया गया है।
4,000 से 4,500 उम्मीदवारों को मिलेगा इंटरव्यू का मौका
XLRI के प्रवेश समन्वयक प्रो. राहुल के. शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष लगभग 4,000 से 4,500 उम्मीदवारों को इंटरव्यू (PI) के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।उन्होंने कहा हमारा उद्देश्य केवल मेधावी छात्रों का चयन करना नहीं, बल्कि ऐसे जिम्मेदार लीडर्स तैयार करना है जो समाज और संगठनों पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकें।
इंटरव्यू में किन बातों का होगा मूल्यांकन
इंटरव्यू प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों के संवाद कौशल,नैतिक तर्क शक्ति,नेतृत्व क्षमता,समग्र व्यक्तित्व का बारीकी से मूल्यांकन किया जाएगा।
डबल मास्टर प्रोग्राम की कटऑफ बाद में
प्रो. शुक्ला ने यह भी जानकारी दी कि रटगर्स यूनिवर्सिटी के साथ डबल मास्टर प्रोग्राम की कटऑफ की घोषणा अलग से बाद में की जाएगी।
