Budget 2026: निर्मला सीतारमण रचेंगी इतिहास! जमशेदपुर भाजपा कार्यालय में होगा लाइव प्रसारण; 28 मंडलों में भी विशेष तैयारी

Spread the love

जमशेदपुर: देश की आर्थिक दिशा तय करने वाला केंद्रीय बजट 2026 रविवार को पेश होने जा रहा है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार नौवीं बार बजट पेश कर एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगी। इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर लौहनगरी जमशेदपुर में भारी उत्साह है। भाजपा जमशेदपुर महानगर ने इस पल को यादगार बनाने के लिए जिले भर में व्यापक प्रबंध किए हैं।

साकची भाजपा कार्यालय में सजेगी बड़ी स्क्रीन

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया कि रविवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में बजट का भव्य लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए कार्यालय में बड़ी स्क्रीन लगाई गई है।इस दौरान पार्टी के वरीय नेता, जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के प्रदेश व जिला अध्यक्ष और सैकड़ों कार्यकर्ता सामूहिक रूप से बजट के प्रावधानों को देखेंगे और समझेंगे। रविवार सुबह 10:30 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा।

सभी 28 मंडलों में होगी लाइव स्ट्रीमिंग

जिलाध्यक्ष ने जानकारी दी कि केवल मुख्य कार्यालय ही नहीं, बल्कि जमशेदपुर महानगर के अंतर्गत आने वाले सभी 28 मंडलों में भी मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में प्रमुख स्थानों पर बजट लाइव दिखाया जाएगा। इसका उद्देश्य प्रत्येक कार्यकर्ता और आम नागरिक तक सरकार की आर्थिक नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है।

विकसित भारत’ के संकल्प वाला होगा बजट: संजीव सिन्हा

बजट से जुड़ी उम्मीदों पर चर्चा करते हुए संजीव सिन्हा ने कहा हमें विश्वास है कि यह बजट देश की आर्थिक विकास दर को नई ऊंचाई देगा। इसमें युवा, महिला, किसान, रक्षा और मजदूर वर्ग के हितों के लिए ठोस प्रावधान होंगे। यह बजट ‘विकसित भारत’ के निर्माण की दिशा में एक मिल का पत्थर साबित होगा।

जमशेदपुर के उद्योग और व्यापार जगत की नजरें

चूंकि जमशेदपुर एक औद्योगिक नगरी है, इसलिए यहाँ के उद्यमियों, एमएसएमई सेक्टर और करदाताओं की नजरें आयकर स्लैब में बदलाव और औद्योगिक रियायतों पर टिकी हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ शहर के आम नागरिकों में भी बजट को लेकर उत्सुकता का माहौल है।

More From Author

जमशेदपुर: सीतारामडेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई; शातिर ‘मछुआ’ गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

बजट में किसान-युवा-मध्यम वर्ग की घोर उपेक्षा: कुणाल षाड़ंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.