मानगो निकाय चुनाव: वार्ड 5 से धनंजय राय ने भरा पर्चा, विकास के संकल्प के साथ ठोंकी ताल

Spread the love

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर चल रही नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया। मानगो के कुल 36 वार्डों के लिए विभिन्न प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी क्रम में वार्ड संख्या 5 से धनंजय राय ने भी अपना नामांकन दाखिल कर चुनावी मैदान में उतरने की औपचारिक घोषणा कर दी है।

वार्ड 5 में धनंजय राय की मजबूत दावेदारी

नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद वार्ड 5 के प्रत्याशी धनंजय राय ने अपनी जीत का अटूट विश्वास जताया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे वार्ड की जनता की आकांक्षाओं और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के विजन के साथ मैदान में उतरे हैं। नामांकन के दौरान उनके साथ आए समर्थकों के उत्साह ने वार्ड 5 के मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।

प्रत्याशियों का साझा विजन: बुनियादी सुविधाओं पर जोर

नामांकन करने वाले धनंजय राय समेत अन्य प्रत्याशियों ने मानगो की जनता से कई महत्वपूर्ण वादे किए हैं। धनंजय राय कि उनकी प्राथमिकता वार्डों में जर्जर सड़कों की मरम्मत और गलियों का पक्कीकरण, नियमित साफ-सफाई, कूड़ा प्रबंधन और हर पोल पर वर्किंग स्ट्रीट लाइट सुनिश्चित करना, हर घर तक नियमित और शुद्ध जलापूर्ति की व्यवस्था और जल निकासी की व्यवस्था को सुदृढ़ करना ताकि मानसून में जलजमाव न हो।

पारदर्शी और जवाबदेह शासन का वादा

प्रत्याशियों ने एक सुर में कहा कि पार्षद चुने जाने के बाद वे वार्ड स्तर पर एक ऐसी कार्यप्रणाली विकसित करेंगे जो पारदर्शी और जवाबदेह होगी। जनता की समस्याओं को सुनने के लिए नियमित संवाद किया जाएगा। साथ ही, युवाओं के लिए खेल मैदान, महिलाओं की सुरक्षा और बुजुर्गों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई है।

शांतिपूर्ण संपन्न हुई नामांकन प्रक्रिया

अंतिम दिन होने के कारण मानगो नगर निगम कार्यालय और समाहरणालय परिसर में भारी भीड़ देखी गई। ढोल-नगाड़ों और नारेबाजी के बीच पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे, जिससे पूरी नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अब सभी की निगाहें नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी और प्रत्याशियों को आवंटित होने वाले चुनाव चिन्हों पर टिकी हैं।

More From Author

मानगो चुनाव का ‘दंगल’ बना बन्ना बनाम सरयू: सुधा गुप्ता और संध्या सिंह के बीच मुकाबला, लेकिन जुबानी जंग में आमने-सामने आए दो दिग्गज

गोविंदपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर भाजयुमो अध्यक्ष ने उठाई आवाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.