सरायकेला निकाय चुनाव 2026: नाम वापसी के बाद फाइनल तस्वीर साफ; आदित्यपुर में मेयर पद के लिए 9, तो सरायकेला और कपाली में सभी प्रत्याशी मैदान में

Spread the love

सरायकेला: नगर निकाय आम निर्वाचन 2026 के तहत सरायकेला-खरसावां जिले के तीन शहरी निकायों में नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हो गई। सरायकेला, आदित्यपुर और कपाली में अब उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। आदित्यपुर में जहाँ तीन दिग्गजों ने अपने कदम पीछे खींचे हैं, वहीं सरायकेला और कपाली में सभी प्रत्याशियों ने चुनाव मैदान में डटे रहने का फैसला किया है।

नगर निगम आदित्यपुर: मेयर पद के लिए 9 दावदार

आदित्यपुर नगर निगम में महापौर (मेयर) पद के लिए समीकरणों में बड़ा बदलाव आया है। यहाँ कुल 12 नामांकन हुए थे, जिनमें से 3 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया है। अब मुकाबला 9 उम्मीदवारों के बीच सिमट गया है।नाम वापस लेने वाले में प्रभासिनी कालुंडिया (भाजपा समर्थित), शकुंतला महाली और सनातन हांसदा।
मैदान में डटे उम्मीदवार में बारी सोरेन, बास्को बेसरा, बीनोती हांसदा, भुगलू सोरेन, रविन्द्र बास्के, रमेश बालमुचु, सकला मार्डी, सावित्री लेयांगी और संजय सरदार।

नगर पंचायत सरायकेला: 7 प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला

सरायकेला नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए किसी भी उम्मीदवार ने अपना नाम वापस नहीं लिया है। यहाँ सभी 7 प्रत्याशी चुनावी रण में अपनी किस्मत आजमाएंगे।जलेश कवि, प्रताप आदित्य सिंहदेव, प्रदीप कुमार आचार्य, मनोज कुमार चौधरी, सनंद कुमार आचार्य, सनातन मुंडा और सुमित कुमार चौधरी।

नगर परिषद कपाली: 11 उम्मीदवारों के बीच घमासान

कपाली नगर परिषद में भी नाम वापसी के दिन कोई फेरबदल नहीं हुआ। यहाँ अध्यक्ष पद के लिए सभी 11 नामांकन बरकरार हैं, जिससे मुकाबला काफी दिलचस्प होने की उम्मीद है।अफसर इमाम, मो. इरफान, मो. गुलजार अंसारी, गुलाम गौस, तसलीमा खातून, एसएम. ताजदार आलम, परवेज आलम, संतोष कुमार महतो, मो. सरफराज आलम, सरवर आलम और शोभा रानी महतो।

अब चुनाव चिन्ह आवंटन और प्रचार की बारी

नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के साथ ही निर्वाचन कार्यालय अब प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित करने की तैयारी में है। शनिवार को चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशी आधिकारिक रूप से लाउडस्पीकर और जनसंपर्क के माध्यम से अपना चुनाव प्रचार तेज कर सकेंगे। जिला प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

More From Author

आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: भाजपा ने बदला मेयर प्रत्याशी; संजय सरदार होंगे नए उम्मीदवार, प्रभासिनी कालुंडिया ने वापस लिया नाम

जमशेदपुर: सुंदरनगर में अनियंत्रित होकर 20 फीट गड्ढे में पलटी आटा लदी पिकअप वैन; जर्जर सड़क बनी हादसे की वजह, बाल-बाल बचे चालक और मजदूर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.