सरायकेला-आदित्यपुर निकाय चुनाव: प्रत्याशियों को मिले चुनाव चिन्ह; सुमित को ‘बक्शा’ तो संजय सरदार को मिली ‘बाल्टी’, देखें पूरी लिस्ट

सरायकेला।नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर सरायकेला-खरसावां जिले में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को निर्वाचन कार्यालयों में सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष व वार्ड पार्षद, तथा आदित्यपुर नगर निगम के महापौर और वार्ड पार्षदों के लिए चुनाव चिन्हों का वितरण किया गया।चुनाव चिन्ह प्राप्त करने के लिए सुबह से ही निर्वाचन कार्यालयों में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भारी भीड़ देखी गई। पूरे दिन चुनावी माहौल गर्म रहा।

अल्फाबेटिकल क्रम में हुआ चुनाव चिन्ह वितरण

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए दिशा-निर्देशों के आलोक में प्रत्याशियों को अल्फाबेटिकल (वर्णानुक्रम) नाम सूची के अनुसार चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए।चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने अब प्रचार की रणनीति तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है।

सरायकेला नगर पंचायत: अध्यक्ष पद के प्रत्याशी और चुनाव चिन्ह

क्रम प्रत्याशी का नाम चुनाव चिन्ह
1 सुमित चौधरी : बक्शा
2 जलेश कवि : एसी
3 सनातन मुंडा : बिस्किट
4 सनत आचार्या : बेंच
5 मनोज चौधरी : टार्च
6 राजा आदित्य प्रताप सिंहदेव : छड़ी
7 प्रदीप कुमार आचार्या : चूड़ी

आदित्यपुर नगर निगम: मेयर पद के प्रत्याशी और चुनाव चिन्ह

क्रम प्रत्याशी का नाम चुनाव चिन्ह
1 बारी सोरेन : एसी
2 बास्को बेसरा : छड़ी
3 विनोती हांसदा : चूड़ी
4 भुगलु सोरेन बैटरी : टार्च
5 रविंद्र बेसरा : बेंच
6 रमेश बालमुचू : बिस्कुट
7 सकला मार्डी : बक्शा
8 सावित्री लियांगी : ईंटे
9 संजय सरदार : बाल्टी

चुनावी प्रचार में आएगी तेजी

चुनाव चिन्ह मिलने के बाद अब प्रत्याशी डोर-टू-डोर कैंपेन,पोस्टर-बैनर,जनसंपर्क और सभाओं के जरिए मतदाताओं तक पहुंचने की रणनीति पर काम करेंगे।स्थानीय स्तर पर चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है।

More From Author

जुगसलाई निकाय चुनाव: पिता-बेटी ने एक साथ रचा इतिहास; 5 वार्डों में निर्विरोध चुने गए प्रत्याशी, निर्वाचन प्रमाण पत्र वितरित

बारीडीह हाई स्कूल: कक्षा 10 के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई; अनमोल बने ‘मास्टर BHS’ और कनिष्का चुनी गईं ‘मिस BHS’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *