झारखंड निकाय चुनाव: मानगो, जुगसलाई और चाकुलिया में प्रत्याशियों को मिले चुनाव चिन्ह; 23 फरवरी को मतदान, जानें पूरा शेड्यूल

Spread the love

जमशेदपुर: झारखंड राज्य आम निकाय चुनाव 2026 की चुनावी जंग अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुँच गई है। शनिवार को जिला प्रशासन द्वारा मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर परिषद के प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया गया। सिंबल मिलते ही अब शहर की गलियों में चुनावी शोर और तेज हो गया है।

मानगो नगर निगम: मेयर पद के लिए 13 धुरंधर

जमशेदपुर के सबसे बड़े निकाय मानगो नगर निगम में मेयर (महापौर) पद के लिए मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है।मेयर प्रत्याशी में कुल 13 प्रत्याशियों ने अपने-अपने चुनाव चिन्ह प्राप्त किए।वार्ड पार्षद में मानगो के कुल 36 वार्डों के लिए मैदान में उतरे प्रत्याशियों को भी सिंबल आवंटित कर दिए गए।

जुगसलाई और चाकुलिया में भी तस्वीर साफ

जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर परिषद में भी अध्यक्ष पद के दावेदारों को उनके चुनावी निशान मिल चुके हैं।जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 8 प्रत्याशियों के बीच टक्कर है। जुगसलाई के 22 वार्डों के पार्षदों को भी चुनाव चिन्ह मिल गए हैं।चाकुलिया नगर परिषद में सबसे कम 4 प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए आमने-सामने हैं। चाकुलिया के 12 वार्डों में पार्षद प्रत्याशियों ने अपने निशान हासिल कर लिए हैं।

कुल 392 पार्षद प्रत्याशी मैदान में

इस बार के निकाय चुनाव में वार्ड स्तर पर भी भारी उत्साह देखा जा रहा है। मानगो, जुगसलाई और चाकुलिया को मिलाकर कुल 392 वार्ड पार्षद प्रत्याशी चुनावी समर में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव चिन्ह आवंटन के साथ ही प्रत्याशियों ने अब सोशल मीडिया और बैनर-पोस्टर के जरिए अपने सिंबल को प्रचारित करना शुरू कर दिया है।

कब होगा मतदान और मतगणना?

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार निकाय चुनाव की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में है।मतदान की तिथि: 23 फरवरी 2026,मतगणना की तिथि: 27 फरवरी 2026 और परिणाम: 27 फरवरी को ही विजेताओं के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

More From Author

शादी की सालगिरह पर रजरप्पा पहुँचे सीएम हेमंत सोरेन: पत्नी कल्पना संग माँ छिन्नमस्तिका के दरबार में टेका मत्था; राज्य की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

संसद में ‘हमले’ की कोशिश पर बरसे संजय सेठ: कहा- “राहुल गांधी को देश का विकास पसंद नहीं”, राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी जताई चिंता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.