जमशेदपुर: बर्मामाइंस में रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रेलर ने ऑटो को मारी टक्कर; हादसे में तीन यात्री घायल, एक की हालत नाजुक

Spread the love

जमशेदपुर: जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत सुनसुनिया गेट के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। गलत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रेलर ने सवारी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में ऑटो का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार यात्री घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर मौके से फरार हो गया।

गलत दिशा से आ रहा था काल बनकर ट्रेलर

ऑटो चालक शराफत हुसैन के अनुसार, वह टाटानगर स्टेशन से तीन सवारियों को लेकर साकची की ओर जा रहा था। जैसे ही ऑटो सुनसुनिया गेट के पास पहुँचा, दूसरी दिशा से एक ट्रेलर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए गलत साइड से सड़क पार करने लगा। ऑटो चालक ने बचने की कोशिश की, लेकिन रफ्तार अधिक होने के कारण ऑटो सीधे ट्रेलर के बीच में जा टकराई।

मची अफरा-तफरी, स्थानीय लोगों ने की मदद

टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बर्मामाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को ऑटो से बाहर निकाला।

घायलों का एमजीएम में इलाज जारी, एक गंभीर

पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टरों के अनुसार घायलों में से एक की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है।अन्य यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद निगरानी में रखा गया है।ऑटो चालक शराफत हुसैन को भी मामूली चोटें आई हैं।

पुलिस की कार्रवाई और फरार चालक की तलाश

बर्मामाइंस पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो और ट्रेलर को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ट्रेलर चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है।ट्रेलर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। गाड़ी के नंबर के आधार पर मालिक और चालक की पहचान की जा रही है। मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

सरायकेला: 1 मार्च को सीनी में मनेगा भव्य ‘बाहा पर्व महोत्सव’, आदिवासी दिशोम जाहेरगाढ़ ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

जमशेदपुर: धतकीडीह में दो सांडों के बीच खूनी संघर्ष; सींग घुसने से एक सांड गंभीर रूप से घायल, मची अफरा-तफरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.