
मानगो।मानगो नगर निगम के महापौर (मेयर) प्रत्याशी श्रीमती पार्वती देवी ने रविवार सुबह शहर में जनसंपर्क अभियान तेज किया। उन्होंने डिमना रोड क्षेत्र में सब्जी बेचने वाले दुकानदारों और मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों से मुलाकात कर अपने पक्ष में मतदान की अपील की।इस दौरान पार्वती देवी ने मतदाताओं से क्रमांक 4 पर आवंटित चुनाव चिन्ह “बैटरी टॉर्च” पर मोहर लगाकर उन्हें विजयी बनाने की अपील की।
आज़ाद बस्ती नेचर पार्क में भी किया जनसंपर्क
डिमना रोड के बाद श्रीमती पार्वती देवी आज़ाद बस्ती, 15 नंबर स्थित नेचर पार्क पहुंचीं, जहां उन्होंने मॉर्निंग वॉक करने आए नागरिकों से संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और आगामी नगर निगम चुनाव में समर्थन मांगा।
“मानगो की हर समस्या का करूंगी समाधान” – पार्वती देवी
जनसंपर्क के दौरान पार्वती देवी ने कहा कि यदि जनता उन्हें मेयर पद के लिए चुनाव जिताती है तो वह मानगो क्षेत्र की छोटी से लेकर बड़ी सभी समस्याओं का समाधान करेंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नागरिक सुविधाओं में सुधार किया जाएगा,बुनियादी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान होगा,जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।उन्होंने कहा कि मानगो के विकास और जनहित के लिए वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगी।
चुनावी माहौल हुआ गर्म
मेयर प्रत्याशी के इस जनसंपर्क अभियान से क्षेत्र में चुनावी माहौल और अधिक सक्रिय हो गया है। स्थानीय लोगों में प्रत्याशियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और आने वाले दिनों में प्रचार अभियान और तेज होने की संभावना है।
