मानगो नगर निगम चुनाव: मेयर प्रत्याशी डॉ. बनिता सहाय ने फूंका चुनावी बिगुल; ट्रांसपोर्ट कॉलोनी में कार्यालय का भव्य उद्घाटन

Spread the love

जमशेदपुर : नगर निगम चुनाव 2026 की सरगर्मी के बीच मेयर पद की उम्मीदवार डॉ. बनिता सहाय ने अपनी चुनावी घेराबंदी और तेज कर दी है। सोमवार को उन्होंने मानगो ट्रांसपोर्ट कॉलोनी के समीप अपने मुख्य चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर समर्थकों की भारी भीड़ और ‘बनिता सहाय जिंदाबाद’ के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

समर्थकों के हुजूम के बीच खुला चुनावी कार्यालय

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मानगो के विभिन्न क्षेत्रों से आए स्थानीय लोग, प्रबुद्ध नागरिक और बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। कार्यालय का उद्घाटन एक संकल्प के रूप में देखा जा रहा है, जहाँ से अब डॉ. सहाय के चुनावी रणनीति और जनसंपर्क अभियान का संचालन होगा।

“जनता का स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी” – डॉ. बनिता सहाय

कार्यालय उद्घाटन के बाद मीडिया और समर्थकों को संबोधित करते हुए डॉ. बनिता सहाय ने कहा मानगो की जनता बदलाव चाहती है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुझे जो जनसमर्थन और स्नेह मिल रहा है, उससे यह स्पष्ट है कि लोग विकास की नई सोच के साथ हैं। मेरा उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि मानगो की जटिल समस्याओं जैसे ट्रैफिक, जलजमाव और बुनियादी सुविधाओं का स्थायी समाधान करना है।

जीत के संकल्प के साथ एकजुट हुए कार्यकर्ता

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। समर्थकों ने हाथ उठाकर संकल्प लिया कि वे घर-घर जाकर डॉ. बनिता सहाय के विजन को पहुँचाएंगे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि डॉ. सहाय की शिक्षित और जुझारू छवि उन्हें अन्य उम्मीदवारों से अलग खड़ा करती है।

मानगो मेयर सीट पर मुकाबला हुआ दिलचस्प

डॉ. बनिता सहाय के नए कार्यालय खुलने के बाद मानगो ट्रांसपोर्ट कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में चुनावी हलचल बढ़ गई है। जानकारों का मानना है कि डॉ. सहाय का बढ़ता जनाधार मुख्य मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की क्षमता रखता है। अब सबकी निगाहें आने वाले दिनों में उनके बड़े चुनावी रोड-शो पर टिकी हैं।

More From Author

जमशेदपुर: “100 साल पुराना औद्योगिक शहर, फिर भी हवाई सेवा से वंचित”; SCCI अध्यक्ष मानव केडिया ने केंद्र और राज्य को लिखा पत्र

आईआईटी खड़गपुर की कार्यशाला में टाटा स्टील यूआईएसएल की सक्रिय सहभागिता:ऑर्गेनिक वेस्ट रिकवरी और सर्कुलर रिसोर्स सिस्टम पर हुई चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.